03 MAYFRIDAY2024 11:13:18 PM
Nari

घर में रखनी है भोलेनाथ की तस्वीर तो जान लें ये Vastu Tips, हर संकट से मिलेगी मुक्ति

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Feb, 2024 06:10 PM
घर में रखनी है भोलेनाथ की तस्वीर तो जान लें ये Vastu Tips, हर संकट से मिलेगी मुक्ति

वास्तु शास्त्र  के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है ताकि घर में सुख- समृद्धि आए और माहौल सकारात्मक रहे। घर का पूजा स्थल सबसे पवित्र जगह होती है। यहां पर लोग अपने आराध्य की पूजा करते हैं। वास्तु के हिसाब से पूजाघर में भगवान की मूर्ति रखने को लेकर भी कुछ नियम हैं, जिसका पालना करना चाहिए। वहीं भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे कि शुभ फलों की प्राप्ति हो। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

इस दिशा में लगाएं भोलेनाथ की मूर्ति या तस्वीर

वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से भोलेनाथ की तस्वीर या मूर्ति घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में कैलाश पर्वत स्थित है।

PunjabKesari

घर में न लगाएं शिव जी की ऐसी तस्वीर

वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से भोलेनाथ की ऐसी मूर्ति या तस्वीर घर में नहीं लगाना चाहिए, जिसमें वो क्रोधित मुद्रा में हो। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव का ये आसन विनाश का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से कभी भी सुख- शांति, धन- संपदा नहीं ठहरती हैं।

घर में शिव जी लगाएं ये तस्वीर

भगवान शिव की शांत और तपस्या करते हुए या फिर प्रसन्न अवस्था में दिखाई दे रहे हो, तो ही घर में रखें। ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखने से घर में सुख- शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव की अकेली तस्वीर के अलावा पूरे परिवार यानी शिव जी के साथ मां पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय जी की तस्वीर लगा सकते हैं।

PunjabKesari

मूर्ति पर न पड़ने दें धूल 

घर में अगर भोलेनाथ की तस्वीर या मूर्ति स्थापित की है, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि उसे समय- समय पर साफ करते रहें। गंदगी रखने से अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
 

Related News