08 MAYWEDNESDAY2024 5:00:34 AM
Nari

सही दिशा में लगाएंगे दौड़ते घोड़े की तस्वीर तभी होगा फायदा

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 29 Oct, 2018 11:16 AM
सही दिशा में लगाएंगे दौड़ते घोड़े की तस्वीर तभी होगा फायदा

घर सजाने के लिए वैसे तो हम कई सारी तस्वीरों और पेंटिंग का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जातने हैं कि कुछ तस्वीरें घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करके सुख-शांति लाने का काम करती हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार घर में 7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाने से कई फायदे होते हैं लेकिन किसी भी चीज का लाभ तभी मिलता है जब वह सही जगह पर रखी हो। आज हम आपको 7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाने की सही दिशा बताएंगे, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है। 


इस दिशा में लगाएं दौड़ते घोड़ों की तस्वीर
तरक्की और हमेशा ऊर्जावान बने रहने के लिए घर या फिर ऑफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाएं। यह आपके काम को गति प्रदान करेगा। याद रहे कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर होना चाहिए। 

PunjabKesari

7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाने के फायदे

- करियर में मिलती है सफलता
घर या ऑफिस में 7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाने से जीवन और करियर में हमेशा सफलता मिलती है। वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर बहुत फायदेमंद होती है। यह तस्वीर आपको पॉजीटिव एनर्जी देती है।

PunjabKesari
- घर में सुख- समृद्धि और लक्ष्मी का वास
यह तस्वीर घर में सुख- समृद्धि लाने के साथ ही पैसे को भी अपनी तरफ खींचती है। जिन लोगों के घर में छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़ा होता रहता हो उन्हें यह तस्वीर अपने घर में हमेशा रखनी चाहिए। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News