03 MAYFRIDAY2024 3:24:15 AM
Nari

सावधान! घर में घट रहीं ये अशुभ घटनाएं हो सकती हैं वास्तु दोष का संकेत

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Jan, 2024 05:15 PM
सावधान! घर में घट रहीं ये अशुभ घटनाएं हो सकती हैं वास्तु दोष का संकेत

वास्तु शास्त्र में दो तरह के ऊर्जाओं के बारे में बताया गया है। एक सकारात्मक और एक नकारात्मक। मान्यता है कि अगर घर और घर में रखी चीजें वास्तु शास्त्र के हिसाब न हो, तो नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जिससे सुख- समृद्धि छिन जाती है और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। वास्तु के हिसाब से अगर घर न बना हो तो वास्तु दोष लगता है। जीवन में आने वाली समस्याएं संकेत देती हैं कि आपके घर में वास्तु दोष है। आइए आपको बताते हैं इन संकेतों के बारे में...

आर्थिक स्थिति लगे बिगड़ने 

अगर अचानक से घर में आर्थिक तंगी आने लगे या फिर बहुत मेहनत के बाद भी पैसों न बचते हों तो वास्तु दोष इसका कारण हो सकता है। हो सकता है घर के दक्षिण- पश्चिम दिशा में कोई वास्तु दोष हो। इसलिए घर के मुख्य द्वार या खिड़की की दिशा बदलने पर इस दोष से छुटकारा मिल सकता है।

PunjabKesari

काम में आने लगे रुकावट

अगर अचानक से बने बनाए काम बिगड़ने लगें या फिर सफळता मिलते- मिलते हाथों से निकल जाए तो भी ये वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। काम में बार- बार आ रही रुकावट घर के मध्य भाग में वास्तु दोष होने का संकेत देती है। घर का मध्य भाग ब्रह्म स्थान होता है। अगर आपने घर के मध्य भाग में किसी तरह का कोई वजनी वस्तु रखी है तो इसे यहां से हटा दें। इस जगह पर गलती से भी शौचालय न बनवाएं।

सेहत रहने लगे खस्ता 

अगर आपके या घर के दूसरे लोगों को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो ये भी वास्तु दोष का एक संकेत हो सकता है। घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखी गई गलत वस्तु घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालती है। इसलिए घर की इस दिशा को हमेशा खाली रखना चाहिए।

PunjabKesari

Related News