09 FEBMONDAY2026 5:58:05 PM
Life Style

स्वाहा करो’ पोस्ट से मचा बवाल! क्या ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का होने वाला है तलाक?

  • Edited By Monika,
  • Updated: 09 Feb, 2026 04:19 PM
स्वाहा करो’ पोस्ट से मचा बवाल! क्या ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का होने वाला है तलाक?

नारी डेस्क : ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर मशहूर ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए कुछ पोस्ट्स ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या चंद्रिका और उनके पति के रिश्ते में दरार आ गई है?

इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, Finally accepted… एक हद तक सहा करो, उसके बाद स्वाहा करो। इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी भी शेयर की। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि क्या चंद्रिका तलाक लेने का मन बना चुकी हैं।

PunjabKesari

पहले भी इशारों में जाहिर कर चुकी हैं दर्द

यह पहली बार नहीं है जब चंद्रिका ने इस तरह का भावुक पोस्ट शेयर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने लिखा था। पहले खौफ था कि कहीं खो न दूं, अब दुआ है सामना न हो। इन शब्दों को भी लोग उनके वैवाहिक जीवन से जोड़कर देख रहे हैं।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि उनके पति का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है। वहीं, उनके पति ने भी इन आरोपों पर पलटवार किया है। दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर बयान सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे

पब्लिसिटी स्टंट या सच में रिश्ते में दरार?

अब बड़ा सवाल यही है कि यह पूरा मामला महज एक पब्लिसिटी स्टंट है या फिर सच में चंद्रिका और उनके पति के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। फिलहाल चंद्रिका ने तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में सच्चाई क्या है, इसका खुलासा आने वाले समय में ही हो पाएगा।
 

Related News