29 APRMONDAY2024 2:27:51 AM
Nari

अनोखा स्कूल, जहां पढ़ाई के साथ-साथ करवाई जाती है शादी! (Pix)

  • Updated: 22 Nov, 2016 01:23 PM
अनोखा स्कूल, जहां पढ़ाई के साथ-साथ करवाई जाती है शादी! (Pix)

स्कूल में अक्सर पढ़ाई के साथ डांस, ड्राइंग और संगीत जैसी अन्य एक्टिविटीज करवाई जाती हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य कामों का ज्ञान भी मिलें लेकिन जिस स्कूल की बात हम कर रहे हैं, वह बच्चों की भलाई के लिए एक अनोखा ही कदम उठा रहे हैं। जी हां, यहां पर बच्चों की पढ़ाई के साथ शादी का जिम्मा भी उठाया जा रहा है।
PunjabKesari
दरअसल, गुजरात में स्थित इस स्कूल का नाम अंध कन्या प्रकाश गृह है। जब स्कूल को खोला गया था तब यहां सिर्फ चार बच्चे थे। वहीं आज यह स्कूल दुनिया के सामने एक मिसाल बना हुआ है। इस स्कूल को खोलने के पीछे एक खास वजह थी।  यह स्कूल दिव्यांग लड़कियों को शिक्षित करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोला गया था। 
PunjabKesari
विकलांग लड़कियों की खराब शिक्षा को लेकर 1954 में नीलकांत राय ने 10 हजार रुपए फंड के साथ इस स्कूल की शुरुआत की थी। स्कूल में जब दिव्यांग लड़कियां शादी के योग्य हो जाती है तो संस्थान की ओर से उनकी शादी भी करवाई जाती है। इसी बात के कारण यह स्कूल बाकी स्कूलों से अलग है। वहीं यहां के छात्र हर गतिविधियों में सबसे आगे हैं। इसके अलावा यहां के छात्र बहुत अच्छी अग्रेजी भी बोलते हैं।

Related News