28 APRSUNDAY2024 8:47:50 PM
Nari

ये हैं UnderGround झीलें, यहां पार्टनर के साथ बिताएं यादगार पल

  • Updated: 16 Feb, 2018 01:15 PM
ये हैं UnderGround झीलें, यहां पार्टनर के साथ बिताएं यादगार पल

घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। कई जगहें ऐसी भी होगी, जहां पर मौजूद कई प्राकृतिक झीलें बहुत खूबसूरत लगती है लेकिन आज हम आपको ऐसी झीले के बारे में बताएंगे जो अंडर ग्राउंड है। इन झीलों का नजारा भी बेहद खूबसूरत है। आइए देखते है इन अंडर ग्राउंड लेक की खूबसूरती, जहां आप भी अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते है। 

 

1. रीड फ्लूट लेक (Reed Flute Lake)

PunjabKesari
यह चीन की सबसे मशहूर लेक है, जो चीन के गुइलिन प्रांत में स्थित है। यह लेक प्राकृतिक रंगों से बनी है। खास बात है कि इस झील के बाहर आपको बांसूरी की आवाजे सुनाई देंगे जो मन को मौह लेती है।  
 
2. मेल्लिअसनी लेक (Melissani Lake)

PunjabKesari
यह झील Kefalonia के मेल्लिअसनी केव में स्थित है। यह झील चारों ओर से विशाल गुफानुमा पत्थरों से घिरी हुई है। झील का पानी गहरा नीला दिखाई देता है, जे देखने में बेहद ही खूबसूरत है।

3. कैवर्न लेक (Cavern Lake)

PunjabKesari
मेक्सिको में स्थित यह झील एक वाटर फॉल की तरह दिखाई देती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ कई रोमांटिप पल बिता सकते है और उन्हें यादागार बना सकते है। 

4. युकाटन लेक (Yucatan Lake)

PunjabKesari
मेक्सिको की यह झील खूबसूरत झीलों में से एक है। कई लोग इस झील को देखने के लिए दूर-दूर से आते है। यह झील अपने प्राकृतिक लुक के कारण हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेती है। 

5. लेचुगुइल्ला लेक (Lechuguilla lake)
यह झील मेक्सिको की पांचवी सबसे बड़ी गुफा है। लोग यहां आकर तैराकी का मजा लेते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP<

Related News