03 MAYFRIDAY2024 2:27:14 PM
Nari

आखों के काले घेरे को हटाने के लिए खुद ही बनाए क्रीम

  • Updated: 15 Dec, 2016 04:09 PM
आखों के काले घेरे को हटाने के लिए खुद ही बनाए क्रीम

ब्यूटी: अांखे लड़कियों के शरीर का सबसे अहम हिस्सा होती हैं। खूबसूरत आंखे हर लड़कियों  को पंसद होती हैं। अगर ऐसे में उनकी आंखों पर काले घेरे पड़ जाएं तो उनकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। काले घेरे हटाने के लिए लड़कियां नजाने क्या-क्या करती है, कितनी ही बजारू क्रीम का इस्तेमाल करती है फिर भी कई लड़कियों को इससे कोई फर्क नजर नहीं आता। आज हम आपको घर में बनी एक ऐसी क्रीम के बारे में बताएंगे जो आपके काले घेरे को हटाने में मदद कर सकती है।

जरूरी सामान

1. नारियल का तेल
2. प्रीमरोज (हल्के पीले रंग का)
3. पानी
4. लैवेंडर का तेल

विधि

एक सॉसपैन में नारियल का तेल, प्रीमरोज और थोड़ा सा पानी लें। अब इसे हल्का गर्म करें। तेल को आपस में अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसमें लैवेंडर का तेल डाल दें और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख देें। जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसे एक डिब्बी में भरकर रख लें। रात को सोने से पहले इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठकर चेहरे को धो लें। बस कुछ ही दिनों में फर्क जानिए।

Related News