17 MAYFRIDAY2024 10:52:40 PM
Nari

बार- बार बदले  ई-रिक्शा, बीच रास्ते में छोड़ा फोन, सोढी ने खुद ही बनाया लापता होने का प्लान!

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 May, 2024 12:55 PM
बार- बार बदले  ई-रिक्शा, बीच रास्ते में छोड़ा फोन, सोढी ने खुद ही बनाया लापता होने का प्लान!

पूनम पांडे की मौत का ड्रामा तो सभी को याद होगा ही, अब ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है। टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो गुरुचरण सिंह बिल्कुल ठीक है उन्होंने खुद अपने लापता होने की झूठी खबर फैलाई है। 

PunjabKesari
10 दिन पहले एक्टर के पिता ने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।  सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला था कि  सिंह को आखिरी बार 22 अप्रैल को दिल्ली हवाई अड्डे के निकट देखा गया था और वह सामान लिए हुए थे। लापता होने के एक दिन बाद उनका फोन भी स्विच ऑफ हो गया था,  ऐसे में पुलिस के लिए उन्हें ढूंढना मुश्किल होता जा रहा है। 

PunjabKesari
दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि- सीसीटीवी फुटेज में गुरुचरण एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में बैठते दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने सब कुछ प्लान किया है और वह दिल्ली से बाहर चला गया है। उन्होंने अपना फोन भी पालम इलाके में छोड़ दिया है। एक पुराने इंटरव्यू में सोढी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उन्होंने शो में आने से पहले क्या- क्या झेला था। 

PunjabKesari
गुरचरण सिंह ने बताया था कि जब वह मुंबई आए उस वक्त उनके सिर पर बहुत कर्ज था। जब कहीं से आर्थिक मदद की कोई उम्मीद नजर नहीं आई तो वह काम की तलाश में मुंबई आए थे,यहा आने के छह महीने बाद उनको तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोल मिला। हालांकि शो में इतना नाम कमाने के बावजूद उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था। उस समय उन्होंने शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा था वह अपने माता- पिता को वक्त देना चाहते हैं। 

PunjabKesari
गुरचरण सिंह ने कुछ समय पहले उन्होंने एक ब्रांड के लिए फिल्म शूट की थी। ऐसे में सवाल यह है कि जब उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था तो उन्हें ये सब करने की जरूरत क्या पड़ी। यह तो अब एक्टर ही बता सकते हैं, फिलहाल उनके वापस आने की उम्मीद ही की जा सकती हैं। सिंह के फैन भी उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
 

Related News