30 APRTUESDAY2024 2:53:54 AM
Nari

लोगों ने तोड़ी हिम्मत फिर भी पीछे नहीं हटी Kanika, कुछ इस तरह पूरा किया अपना सपना

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Apr, 2024 04:23 PM
लोगों ने तोड़ी हिम्मत फिर भी पीछे नहीं हटी Kanika, कुछ इस तरह पूरा किया अपना सपना

कहते हैं जब आपके हौंसले बुलंद हो तो सफलता खुद आपके कदम चुमती है। जब आपने सोच लिया है कि जिंदगी में सफलता लेनी है तो आपको कोई सफल होने से नहीं रोक सकता। असफलता भले ही कितनी ताकतवर क्यों न हो लेकिन बुलंद हौंसलों के आगे उसे भी पीछे हटना पड़ता है। कुछ ऐसा ही डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली कनिका पोपली के साथ हुआ है। कनिका बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी। शुरुआत से उनका यही सपना था लेकिन उन्होंने अपना यह सपना पूरा कैसे किया और आखिर में उन्हें सफलता कैसे मिली आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

 बचपन से ही पढ़ने में आगे थी कनिका 

कनिका बचपन से ही पढ़ाई में आगे रही हैं। उनके लिए सबसे पहले हमेशा से पढ़ाई ही रही है। 10वीं कक्षा में उन्होंने सीजीपीए 10 स्कोर किए थे। इसके बाद 11वीं और 12वीं में उन्होंने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की थी।12वीं की परीक्षा भी उन्होंने अच्छे अंकों के साथ पास की। इसके बाद कनिका ने बायलॉजी में पढ़ाई की। उनकी अपने विषयों पर बहुत अच्छी कमांड्स थी। 

PunjabKesari

पहले रैंक में नहीं ले पाई अच्छे नंबर 

इंटरमीडिया के बाद कनिका ने नीट की परीक्षा दी। पहले प्रयास में ही नीट की परीक्षा उन्होंने पास कर ली लेकिन इसमें उनका रैंक अच्छा नहीं आया। इसी वजह से उन्होंने किसी मेडिकल कॉलेज में भी दाखिला नहीं लिया।  इन सबके बाद भी कनिका ने हार नहीं मानी और एक बार दोबारा से प्रयास शुरु किया। उनके पेरेंट्स को भी उन पर पूरा विश्वास था इसलिए उन्होंने कनिका को पूरा सपोर्ट किया। एक बार भी उन्होंने उसे नहीं टोका कि वह दूसरी बार अटेम्प्ट न दे। हालांकि पहले प्रयास में अच्छा रैंक न आने के कारण उनके पेरेंट्स को लोगों ने कहा कि लड़की की पढ़ाई पर क्यों खर्चा करना पर फिर भी वह नहीं माने। 

सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिला एडमिशन 

नीट यूजी की परीक्षा कनिका ने अपने दूसरे प्रयास में बहुत अच्छे रैंक के साथ पास की। उनके द्वारा प्राप्त हुए रैंक के लिए कनिका को सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला। मुजफ्परनगर के मेडिकल कॉलेज में से पढ़ाई करने के बाद कनिका ने एमबीबीएस की और वह डॉक्टर बन गई। सिर्फ डॉक्टर बनने के बाद कनिका ने अपने करियर पर रोक नहीं लगाई। इसके बाद उन्होंने एमडी भी की। अब के समय में वह डर्मेटोलोजी एक्सपर्ट हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanika Popli (@drkanika_popli)

सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव 

अब के समय में कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके काफी फॉलोअर्स भी हैं। एक अच्छी डॉक्टर होने के साथ-साथ वह एक एजुकेटर और यूट्यूबर भी हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए मेडिकल स्टूडेंट्स को क्लासेस भी देती हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEET HUB (@neet_hub_official)

Related News