13 MAYMONDAY2024 3:03:43 PM
Nari

घर में नहीं जमता बाजार जैसा गाढ़ा और क्रीमी दही तो अपनाएं ये आसान टिप्स

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Apr, 2023 04:05 PM
घर में नहीं जमता बाजार जैसा गाढ़ा और क्रीमी दही तो अपनाएं ये आसान टिप्स

आजकल के समय में जहां डिब्बा बंद दही आसानी से बाजार में मिल जाता है, लेकिन भारत में ज्यादातर लोग खुद से दही जमाना पसंद करते हैं। घर पर दही जमाने के कई कारण हो सकते हैं, पहला तो यह कि ये काफी किफायती होता है, दूसरा ये काफी आसान होता है। लेकिन गाढ़ा दही जमाना जितना सरल है उतना ही ट्रिकी भी। आपको जरुरत हर स्टेप को ठीक से समझने की। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

गाढ़ी दही जमाने के लिए टिप्स-

1. सबसे पहले मध्यम आंच पर एक बड़े बर्तन में दूध गर्म करें। धयान रहे कि बर्तन बड़ा हो, इससे दूध उबलने पर छलकने से बच जाएगा।

2. 10 से 15 मिनट तक दूध को उबलने दें क्योंकि इससे दही गाढ़ी होगी।

3. अब गैस को बंद कर दें और दूध को रूम टेम्परेचर पर आने दें।

4. इस बात का भी ध्यान रखें कि दूध गुनगुना ही रहे और पूरी तरह से ठंडा न हो।

5. अब दूध को झागदार बनाइये। ऐसा करने के लिए दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में 4 से 5 बार पलटिए या फिर जब तक दूध झागदार न हो जाए।

6. झाग वाला दूध दही को गाढ़ा करने में मदद करता है।

PunjabKesari

7. अब दूध में 2 बड़े चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

8. इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में डालें, जिसमें आपको दही जमाना है।

9. इसे ढक्कन से ढककर अलग रख दें। ध्यान रखें कि इसे तब तक न हिलाएं जब तक ये सेट न हो जाए।

10. दही जमने के लिए रातभर रख दें और आपका गाढ़ा दही बनकर तैयार हो जाएगा।

11. दही की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसे फ्रिज में स्टोर करें।

PunjabKesari

Related News