नारी डेस्क : अगर आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मेडिटेरेनियन क्रीमी पोटैटो सलाद एक बेहतरीन विकल्प है। यह सलाद उबले आलू, ग्रीक योगर्ट, फेटा चीज और खुशबूदार हर्ब्स के साथ तैयार किया जाता है, जो इसे क्रीमी और बेहद स्वादिष्ट बनाते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। आप इसे लंच, डिनर या किसी पार्टी में साइड डिश के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।
Servings - 2

सामग्री
ग्रीक योगर्ट – 80 ग्राम
मेयोनीज़ – 40 ग्राम
डिजॉन मस्टर्ड – 1 छोटा चम्मच
लहसुन – 2 छोटे चम्मच (बारीक कटा या पेस्ट)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
ऑलिव ऑयल – 1 छोटा चम्मच
पार्सले – 1 बड़ा चम्मच
फेटा चीज – 2 बड़े चम्मच
कोषेर नमक – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च – ¼ छोटा चम्मच
प्याज – 40 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
उबले हुए आलू – 380 ग्राम
पार्सले – 1 छोटा चम्मच (गार्निश के लिए)
बनाने की विधि
1. एक बाउल में ग्रीक योगर्ट, मेयोनीज़, डिजॉन मस्टर्ड, लहसुन, नींबू का रस, ऑलिव ऑयल, पार्सले, फेटा चीज, नमक और काली मिर्च डालें। इन्हें अच्छी तरह मिलाकर स्मूद ड्रेसिंग तैयार कर लें।
2. अब इसमें कटे हुए प्याज और उबले हुए आलू डालें। हल्के हाथ से मिलाएं ताकि आलू ड्रेसिंग से अच्छी तरह कोट हो जाएं।
3. तैयार सलाद को सर्विंग बाउल में निकालें।
4. ऊपर से पार्सले डालकर गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum