29 APRMONDAY2024 9:21:29 AM
Nari

इन Games में रखें बच्चे को बिजी, शैतान नहीं बनेंगे समझदार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Mar, 2021 02:38 PM
इन Games में रखें बच्चे को बिजी, शैतान नहीं बनेंगे समझदार

कोरोना महामारी के कारण हर जगह लॉकडाउन किया गया। वैसे तो अब लोगों ने काम पर जाना शुरू कर दिया है। मगर बात बच्चों की करें अभी भी बहुत से बच्चे ऑनलाइन क्लासिस लगा रहे हैं। ऐसे में घर पर रहने से बच्चे भी परेशान हो गए है। साथ ही उनकी शरारतें भी तेजी से बढ़ रही है। कुछ बच्चों की शरारतों के चलते मां-बाप बेहद परेशान हो गए है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी गेम्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप बच्चों को बिजी कर सकते हैं। साथ ही इससे वे नई चीजों को सीख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन एक्टिविटी के बारे में... 

​गार्डनिंग सिखाएं

अगर आपको व बच्चों को पौधे पसंद है तो उनकी गार्डनिंग में मदद लें। उन्हें पौधों का महत्व बताते हुए रोजाना पानी देने की सीख दें। इससे उनके अंदर एक अच्छी आदत भी विकसित होगी।  

PunjabKesari

कुकिंग सिखाना भी अच्छा आइडिया

आजकल के बच्चों को हर काम आना चाहिए। ऐसे में आपका बेटी हो या बेटी आप  उन्हें कुकिंग सिखा सकती है। अगर आपके बच्चा ज्यादा छोटा है तो आप उनसे सैंडविच, बेल पुरी, चाट आदि बनवा सकती है। इसके अलावा केक, कुकिज बेक करवाना भी सही रहेगा। ऐसे में उसके अंदर एक और हुनर आएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर वे खुद के लिए खाना बना कर खा सकते हैं। 

ड्राइंग सिखाना भी सही

बच्चों को कलर की दुनिया में खोने का अलग ही मजा आता है। ऐसे में आप उनसे पेंटिंग करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक ड्राइंग बुक व कलर खरीद कर उन्हें दें। अगर आपके बच्चे 5 से बड़े हैं तो आप उन्हें बबल पेंटिंग, पैबल पेंटिंग और स्‍प्रे पेंटिंग सिखा सकते हैं। इससे वे बिजी भी रहेंगे साथ ही उनकी क्रिएटिविटी निखर कर सामने आएगी। 

PunjabKesari

​पजल गेम से होगा दिमाग तेज 

शरारती बच्चों को हमेशा से दिमाग वाला काम करने का शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें पजल गेम लाकर दे सकते हैं। आपको बाजार में बहुत सी पजल गेम्स आसानी से मिल जाएगी। इस तरह तरह वे उसे सुलझाने की कोशिश करेंगे। इससे उनका टाइम पास होने के साथ दिमाग का विकास होगा। साथ ही आपको भी उनकी शरारतों से आराम मिलेगा। 

अलग-अलग क्लासिस करवाएं ज्वाइन

ज्यादा शोर मचाने वाले बच्चों को अक्सर इंस्‍ट्रयूमेंट पसंद होते हैं। ऐसे में आप उन्हें गिटार, पियानो, तबला, सिंगिंग या डांस की क्लासिस ज्वाइन करवा सकते हो। इसके लिए आपको ऑनलाइन क्लासिस आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा यूट्यूब की भी मदद ले सकते हैं। इस तरह बच्चे मजे-मजे में एक नई चीज आसानी से सीख लेंगे। साथ ही उन्हें आगे अपना लक्ष्य चुनने की भी प्रेरणा मिलेगी। 

PunjabKesari

 

Related News