28 APRSUNDAY2024 5:38:06 PM
Nari

करवा चौथ पर प्रैग्नेंट महिलाएं एेसे रखें अपना ख्याल! (Pics)

  • Updated: 18 Oct, 2016 05:13 PM
करवा चौथ पर प्रैग्नेंट महिलाएं एेसे रखें अपना ख्याल! (Pics)

कल करवाचौथ का व्रत है। एेसे में सुहागन महिलाएं अपने पतिकी लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए व्रत रखती है। इस व्रत में महिलाओं को पूरा दिन बिना कुछ खाएं पीए रहना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को व्रत रखने में काफी परेशानी होती है। एेसे में डॉक्टर की सलाह लेकर ही उन्हें व्रत रखना चाहिए। अगर प्रैग्नेंट महिला व्रत रख रही है तो उन्हें अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे है, जिन्हें प्रैग्नेंट महिलाओं को ध्यान में रखनी चाहिए।

1. सुबह सरगी में एेसा खाना खाएं जो लंबे समय तक पेट में रहे या जिससे आपका पेट भरा रहें।

2. प्रैग्नेंट महिलांएं इस दिन कोई काम न करें। ज्यादा से ज्यादा आराम करें। काम करने से आपको कमजोरी महसूस होगी। 

3. परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

4. व्रत खोलने पर एक दम से ज्यादा खाना न खाएं क्योंकि एेसा करने से पेट में गैस हो जाती है। 

5. अगर व्रत में चक्कर आना और उल्टी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। 

6. प्रैग्नेंसी के आखिरी तीन महीनों मेें करवाचौथ का व्रत न रखें। 
 

Related News