28 APRSUNDAY2024 6:58:13 AM
Nari

ये है मिस्र की महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स, आप भी करें ट्राई

  • Updated: 21 Feb, 2018 12:07 PM
ये है मिस्र की महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स, आप भी करें ट्राई

मिस्र के लोग अपनी खूबसूरती और बेदाग त्वचा के लिए पूरे विशव में जाने जाते हैं। उनकी चेहरे पर अलग तरह का निखार होता है। मिस्र देश के लोगों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। वहां 40 साल की महिलाओं के चेहरे पर 25 साल की जवां लड़की की तरह निखार होता है। इसके पीछे का कारण उनका लाइफस्टाइल और घर में बनी चिजों का इस्तेमाल करना है। आप भी उनकी तरह नैचुरल निखार पाना चाहते हैं तो मिस्र देश को लोगों के ब्यूटी सीक्रेट्स को कॉपी कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं उनके सुंदरता के पीछे छिपे राज के बारे में 


1. बालों के नारियल तेल

PunjabKesari
मिस्र की महिलाओं के बाल बहुत लंबे और सिलकी होती है। वह अपने बालों की देखभाल करने पर खासा ध्यान देती है। बालों को संपूर्ण पोषण देने के लिए वहां की अधिकतर महिलाएं नारियल तेल का ही इस्तेमाल करती है। उनका माना है कि बालों  नारियल तेल लगाने से बाल लंबे, घने और काले रहते हैं।

 

2. स्क्रब के कॉफी का इस्तेमाल
स्किन से डैड स्किन निकालने के लिए वह कॉफी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह घर में बने कॉफी स्क्रब का यूज करती है। कॉफी स्क्रब बनाने के लिए कॉफी पाउडर, 1चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल लें। अब इसको अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद तैयार स्क्रब से चेहरे की सफाई करें।

 

3. दूध और शहद से स्नान

PunjabKesari
शहद में एक्सफोलेटिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाएं जाते हैं। जो रंगत निखारे का काम करते हैं। बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मिस्र की महिलाएं नहाने के लिए पानी का नहीं दूध और शहद का इस्तेमाल करती हैं। इस तरह नहाने से त्वचा में कसाव और चमक बनी रहती है।

 

4. नमक वाले पानी से नहाना
शरीर की डैड स्किन को निकालने के मिस्र की महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती है। नमक के पानी से नहाने से त्वचा की मृत कोशिकाओं  हटाने के साथ ही त्वचा संबंधी विकारों से भी बचा जा सकता है।

 

5. शुगर का इस्तेमाल

PunjabKesari
शरीर के अनचाहे वालों को हटाने के लिए मिस्र की महिलाएं चीनी, नींबू और पानी से बने पेस्ट का इस्तेमाल करती है। इस पेस्ट को लगाने से बाल आसनी से निकल जाते हैं। इसके साथ ही दर्द भी कम होता है।

 

6. कसरत
इस के अलावा मिस्र के लोग बॉडी शेप को ठीक रखने के लिए रोजाना कसरत करते हैं। वे रोइंग, फिशिंग, जंपिग जैसी एक्टिविटीज में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, ताकि उनका शरीर फिट रहे।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News