27 APRSATURDAY2024 5:08:26 AM
Nari

Cancer जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में कारगर है ये फल, रोज करें इसका सेवन

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 23 May, 2023 01:17 PM
Cancer जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में कारगर है ये फल, रोज करें इसका सेवन

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए कीवी बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों दूर करने में सहायक है। इसलिए डॉक्टर भी रोजाना एक कीवी खाने की सलाह देते है। तो चलिए जानते है कीवी खाने से शरीर को क्या फायदे होते है।

इम्यूनिटी बूस्टर है कीवी

कीवी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मिलता है। ये मुक्त कणों को खत्म करने और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करती है जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है कीवी

पाचन क्रिया के लिए कीवी भी बहुत फायदेमंद साबित होती है। दरअसल पहले ये गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। दूसरा ये पेट के पाचन एंजाइम्स का प्रोडक्शन बढ़ाती है और इस तरह ये तेजी से खाना पचाने में मदद करती है।

PunjabKesari

ब्लड क्लॉटिंग

कीवी में मौजूद तत्व ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। जिससे कई प्रॉबल्म कम होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

कीवी हमारी त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रखता है। इसे खाने से आंखों की कई बीमारियां दूर रहती है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। बता दें कि विटामिन से भरपूर होने के कारण इससे आंखों की रोशनी अच्छी रखती है।

PunjabKesari

ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाएं

डेंगू से पीड़ित लोगों को डॉक्टर कीवी खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह फल ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ा सकता है और तेजी से रिकवरी में मदद कर सकता है। इसके अलावा, विटामिन बी की कमी और एनीमिया से जूझ रहे लोगों को भी प्लेटलेट काउंट को मैनेज करने के लिए कीवी का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी  

डायबिटीज के शिकार लोगों की सेहत को बेहतर रखने में भी सहायक हो सकता है। क्योंकि इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है।

 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

Related News