29 APRMONDAY2024 12:42:59 AM
Nari

अजूबे से कम नहीं यह खूबसूरत जगह, रहस्य जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 22 May, 2018 01:49 PM
अजूबे से कम नहीं यह खूबसूरत जगह, रहस्य जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनियाभर में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक अनोखी और अनूठी जगहें, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वहीं, कई जगहें इतनी रहस्यमयी होती है, जिनके बारे में सुनकर लोग अक्सर हैरत में पड़ जाते है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। अमेरिका के एक छोटे से शहर नेवाडा में स्थित यह जगह बेहद रहस्मयी और प्राकृतिक है लेकिन कुछ हद तक इसे बनाने में इंसान का हाथ भी है। आइए जानते है इस जगहें के बारे में कुछ और बातें।

PunjabKesari

कई बार अचानक ऐसी खोज हो जाती है, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होता। अमेरिका नेवादा में रहने वाले एक किसान के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसने अपने खेत में खेती करने के लिए एक गड्ढा खोदा। पानी का स्तर काफी नीचे होने के कारण वहां गड्ढा खोदने की जरूरत थी। गड्ढा खोदने के बाद उसने देखा की उस जगह के नीचे का पानी 200 डिग्री तापमान में खौल रहा था। उसके बाद उसने उस जगह को ऐसे ही छोड़कर खाली कर दिया। इसके बाद उस जगह ने धीरे-धीरे एक खूबसूरत रूप ले लिया।

PunjabKesari

1964 में इस जगह एक टीम बेहतर ड्रिलिंग टैक्नोलॉजी के साथ आई थी लेकिन पानी इतना गर्म था कि उन्हें वापस लौटना पड़ा। पानी का दवाब तेज और उसके गर्म होने के कारण इसे फ्लाई गीजर का नाम दे दिया गया।

PunjabKesari

Fly Geyser नेवाडा के मरुस्थल में स्थित है। इसकी सबसे खास बात यह है कि ये जमीन से जमीन और पानी से 5 फीट ऊपर खड़ा है। दुर्घटनावश बनने वाले इस फ्लाई गीजर को देखने के लिए आपको स्पैशल परमिशन लेनी पड़ती है क्योंकि यह एक निजी जमीन हा। आप यहां तीन रंग-बिरंगे टीलों को एक साथ देख सकते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News