06 MAYMONDAY2024 10:33:35 AM
Nari

गजब! नूडल्स में मिले 2.02 करोड़ के हीरे, पूरी जानकारी जान हो जाएंगे हैरान

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Apr, 2024 10:32 AM
गजब! नूडल्स में मिले 2.02 करोड़ के हीरे, पूरी जानकारी जान हो जाएंगे हैरान

नूडल्स एक ऐसी चीज है जो सबकी पहली पसंद होते हैं लेकिन इन्हीं में अगर कोई सोना चांदी छुपा दे तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला अब मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है  जहां सीमा शुल्क विभाग ने नूडल्स के पैकेट में छिपाए हीरों को जब्त किया है। हीरों के अलावा अपने इनरवियर में इन लोगों ने सोने को भी छिपाया था। हीरे और सोने की कुल कीमत 6.46 करोड़ रुपये बताई गई है।  अधिकारियों ने जब यात्रियों की जांच की तो उन्होंने सोना और हीरा बरामद किया है।

यात्रियों को किया गया गिरफ्तार 

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि - हफ्ते के अंत में 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.815 किलोग्राम से ज्यादा सोना और 2.02 करोड़ रुपये के हीरे जब्त किए। साथ ही इसके बाद उन्होंने यात्रियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई से बैंकॉक जाने वाले भारतीय नागरिक के ट्रॉली बैग की जब तलाशी ली गई तो उसके बैग के अंदर से कुछ नूडल्स के पैकेट मिले। जब अधिकारियों ने पैकेट को खोलकर देखा तो हीरे नजर आए। ऐसे में जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नूडल्स के पैकेट में छिपाकर हीरे की तस्करी की जा रही थी।

PunjabKesari

सोने की ईंट भी हुई बरामद 

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कोलंबो से मुंबई की यात्रा करने वाली एक विदेशी महिला को भी रोका। जब उस महिला की कर्मचारियों ने तलाशी ली तो उसके अंडरगार्मेंट्स में सोने की ईंट और एक कटे हुआ सोने का टुकड़ा भी छिपा हुआ था। इस पूरे सोने का वजन कुल 321 ग्राम बताया गया था।

PunjabKesari

6.199 किलोग्राम सोना भी हुआ बरामद 

इसके अलावा अधिकारियों ने 10 नागरिकों को और रोका जिनके पास 6.199 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। इस सोने की कुल कीमत 4.04 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह लोग शरीर पर और सामान के अंदर छुपाकर सोना लेकर जा रहे थे और इसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

PunjabKesari

Related News