03 MAYFRIDAY2024 1:59:54 AM
Nari

सपने में दिखती हैं ये 8 चीजें तो समझ जाएं शिवजी होने वाले हैं आप पर मेहरबान

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Jul, 2023 04:59 PM
सपने में दिखती हैं ये 8 चीजें तो समझ जाएं शिवजी होने वाले हैं आप पर मेहरबान

वास्तु शास्त्र के जैसे स्वपन शास्त्र में भी व्यक्ति के भाग्य से जुड़ी कई चीजों का उल्लेख किया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, यदि अपने सपने में आपको भगवान शिव दिखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका जीवन बदलने वाला है। सपने में यह चीजें दिखने का अर्थ होता है कि आपके जीवन से परेशानियां बहुत ही जल्दी खत्म होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

शिवलिंग 

अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखता है तो मान्यताओं के अनुसार, इसका अर्थ है कि आपको जल्दी किसी कार्य में सफलता मिलने वाली है। इसके साथ भगवान शिव की भी आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी। 

PunjabKesari

शिव मंदिर 

अगर आपको सपने में कोई शिव मंदिर नजर आता है तो इसका अर्थ है कि आपको दो पुत्रों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको कोई धन लाभ भी हो सकता है और कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। 

त्रिशूल 

यदि आपको त्रिशूल सपने में दिखता है तो इसका अर्थ है कि आपको कई सारी समस्याओं और जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलने वाला है।

PunjabKesari

शिवजी की तीसरी आंख 

अगर सपने में आपको शिवजी की तीसरी आंख दिखे तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। 

चंद्रमा 

अगर आपको सपने में चंद्रमा नजर आए तो इसका अर्थ है कि जीवन में आप कोई बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं। 

PunjabKesari

नाचते हुए शिवजी 

सपने में अगर आपको शिवजी नाचते हुए दिखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको बहुत ही जल्दी धन लाभ होने वाला है।

मां पार्वती और शिवजी 

अगर आपको मां पार्वती और शिवजी साथ में दिखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको बहुत ही जल्दी बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव और मां पार्वती को एक साथ में देखना अति शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

डमरु 

सपने में अगर आपको शिवजी का डमरु दिखता है तो इसका अर्थ है कि आपको जीवन में बहुत ही जल्दी सफलता मिलने वाली है। 


 

Related News