30 APRTUESDAY2024 2:56:52 AM
Nari

महिलाओं के पीरियड्स जुड़ी ये बातें है मिथ, न करें विश्वास

  • Updated: 09 Feb, 2018 03:36 PM
महिलाओं के पीरियड्स जुड़ी ये बातें है मिथ, न करें विश्वास

महिलाओं को पीरियड्स आना एक नैचुरल प्रॉसेस है, जोकि हर माह होता है। इस दौरान महिलाओं को बहुत ही तेज दर्द से गुजरना पड़ता है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पैडमैन में महिलाओं की समस्या से जुड़ी कई बातें बताई है, जो हर महिला को पता होनी चाहिए। पुराने समय से महिलाओं की इस समस्या को लेकर कई मिथ प्रचलित हैं, जिसे लोग सच मान लेते है। आज हम आपको पीरियड्स से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहें है, जिसे आप सच मान लेते है लेकिन असल में यह बातें झूठ है। तो आइए जानते है पीरियड्स जुड़े ऐसे ही कुछ झूठ।

 
1. अशुद्ध होना
कुछ लोगों का मानना है कि इस दौरान महिलाएं अशुद्ध हो जाती है, जिसे सच मानकर महिलाओं को कई काम करने से रोक दिया जाता है। मगर यह पूरी तरह गलत है। यह एक नैचुरल प्रोसेस है, जिसमें अनफर्टिलाइज्ड एग शरीर से बाहर निकलता है।

PunjabKesari

2. पीरियड्स मिस होना
कई बार किसी कारण शादीशुदा महिलाओं का पीरियड्स मिस हो जाता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि वो प्रैग्नेंट हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार स्ट्रेस, हार्मोन चेंजेस या खराब डाइट के कारण भी पीरियड्स मिस हो जाते है।

3. प्रैग्नेंट होना
कुछ शादीशुदा महिलाओं को लगता है कि इस दौरान गर्भवती होने के चांसेस नहीं होते। मगर पीरियड्स के दौरान महिलाएं अनसेफ इंटरकोर्स के जरीए प्रैग्नेंट हो सकती है।

PunjabKesari

4. मंदिर या किचन में न जाना
पुराने लोगों का मानना है कि इस समय महिलाओं को मंदिर या किचन में नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग तो महिलाओं को आचार छूने से भी मना कर देते है। मगर यह सिर्फ अंधविश्वास है।

5. गर्म पानी से नहाना
महिलाओं को इन दिनों में गर्म पानी से नहाने से मना कर दिया जाता है। महर इस दौरान गर्म पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इससे मस्लस रिलैक्स होते है और ऐंठन या बॉडी पेन की समस्या भी दूर होती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News