02 MAYTHURSDAY2024 5:13:08 AM
Nari

Alphabet Secrets: बेहद गुस्सैल मगर दिल की साफ होती है ये लड़कियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Sep, 2021 01:54 PM
Alphabet Secrets: बेहद गुस्सैल मगर दिल की साफ होती है ये लड़कियां

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां मानी जाती है। ऐसे में किसी की राशि से उसके बारे में कुछ हद तक जाना जा सकता है। जहां कई लड़कियां स्वभाव से शांत होती है, वहीं कुछ बेहद ही गुस्सैल होती है। अपने इस नेचर के कारण वे जल्दी किसी बात को बर्दाश्त नहीं कर पाती है। मगर इनके दिल में कुछ नहीं होता है। ये लड़कियां दिल की साफ होती है। असल में, इन लड़कियों को अपना आत्मसम्मान बेहद ही प्रिय होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

B अक्षर की लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुरु होता है वे बेहद ही गुस्सैल होती है। ये लड़कियां गलत बात को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती है। ऐसे में इन्हें जल्दी ही सामने वाले पर गुस्सा आ जाता है। इनका अपने गुस्से पर कंट्रोल ना होने के कारण अक्सर लोग इनसे नाराज हो जाते हैं।

PunjabKesari

H अक्षर वाली लड़कियां

ये लड़कियां दिल की साफ, भावुक व हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहती है। H नाम वाली लड़कियों को आत्मसम्मान बेहद प्रिय होता है। ऐसे में ये अपने व परिवार के बारे में एक शब्द भी नहीं सुन पाती है। इसके कारण वे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाती है। मगर ये दिल की साफ होती है।

L अक्षर वाली लड़कियां

गुस्सैल लड़कियों की लिस्ट में तीसरा नाम L अक्षर वाली लड़कियों का आता है। इनके बारे में कहा जाता है कि इन लड़कियों का गुस्सा हमेशा नाक पर रहता है। मगर ये जल्दी ही शांत भी हो जाती है। असल में, इनके दिल में किसी के प्रति कुछ गलत नहीं होता है। बस ये अपने या अपने करीबियों के बारे में कुछ गलत सुन नहीं सकती है। इसलिए ये अपने आत्मसम्मान के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार रहती है।

PunjabKesari


P अक्षर वाली लड़कियां

P अक्षर वाली लड़कियां भी बेहद गुस्से वाली होती है। ये किसी द्वारा कुछ गलत करने पर उसे बर्दाश्त नहीं कर पाती है। इसके साथ ही इनका गुस्सा शांत करना सबके बस की बात नहीं होती  है। मगर फिर भी इनके मन में कभी भी किसी के लिए कुछ गलत भाव नहीं होते हैं।

R अक्षर वाली लड़कियां

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का नाम R अक्षर से शुरु होता है वे बेहद ही गुस्से वाली होती है। ये गलत बात को बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाती है। ऐसे में ये कुछ गलत होने पर तुरंत ही सामने वाले से झगड़ पड़ती है। साथ ही खुद की और अपने परिवार की बुराई सुन नहीं पाती है।

 

Related News