06 MAYMONDAY2024 1:39:31 PM
Nari

भारतीय सभ्यता को बढ़ावा दे रही हैं ये एक्ट्रेस, देखिए इनका देसी अंदाज

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 15 Jun, 2020 05:21 PM
भारतीय सभ्यता को बढ़ावा दे रही हैं ये एक्ट्रेस, देखिए इनका देसी अंदाज

वैसे तो ग्लैमर्स इंडस्ट्री का सादगी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है लेकिन फिल्मी नगरी में आज भी ऐसी अभिनेत्रियां है जो भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं यानी कि सिंपल-सौबर इंडियन पहनावे में ही ज्यादातर नजर आती हैं, फिर बात किसी इवेंट में जाने की हो या फिर घर की...ये एक्ट्रेस सूट, साड़ी या फिर सिंपल कपड़ों में स्पॉट की जाती है। चलिए आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो भारतीय संस्कृति को दे रही है बढ़ावा...

शुरूआत सबकी चहेती सारा अली खान की कर लेते हैं जो है तो न्यू जनरेशन की लेकिन सादगी पसंद! सारा वेस्टर्न से ज्यादा एथनीक सूट को अमहियत देती हैं, उन्होंने ज्यादा इंडियन पहनावे में ही देखा जाता है, लोगों को उनका इंडियन स्टाइल पसंद भी खूब आता है।

PunjabKesari

वहीं, हमारी मस्तानी दीपिका पादुकोण भी ज्यादातर इंडियन कपड़ों में नजर आती है। कोई अवॉर्ड नाइट हो या फंक्शन, उन्हें अक्सर खूबसूरत रॉयल साड़ियों में देखा जाता है जिसने से फैंस को अपना मुरीद बना ही लेती हैं। 

PunjabKesari

वहीं बात बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की करें तो वो हमेशा रही है अपनी साड़ियों के लिए फेमस....रेखा ज्यादातर कांजीवरम साड़ी पहनती हैं, फिर बात किसी अवॉर्ड फंक्शन की हो या शादी की, रेखा अपनी खूबसूरत साड़ी कलेक्शन से ही सबको अपना दीवाना बना लेती हैं।

PunjabKesari

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बीवी जया बच्चन भी भारतीय संस्कृति को अहमियत देती हैं। इतनी अमीर व फेमस अभिनेत्री होने के बावजूद भी जया सादगी पंसद है। उन्हें भी लंबे समय से वेस्टर्न के बजाए सूट या साड़ी में देखा जा रहा हैं जिनमें वो खुद को कंफर्टेबल भी फिल करती है। 

PunjabKesari

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत जिनकी सोच तो काफी मॉडर्न है लेकिन पहनावा बिल्कुल सादा। जी हां, कंगना को भी वेस्टर्न से ज्यादा इंडियन कपड़े पहनने का शौक है। एयरपोर्ट हो या फंक्शन, कंगना को भी अक्सर साड़ी या सिंपल सूट में स्पॉट किया जाता है। ऐसा नहीं कि वो वेस्टर्न कपड़े नहीं पहनती बल्कि जब भी वेस्टर्न पहनती हैं, सबसे हटके पहनती है...

PunjabKesari

आदिति राव भी भारतीय संस्कृति से खास लगाव रखती हैं। राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखने वाली आदिति का पहना भी रॉयल ही है। वो जब भी इंडियन कपड़ों में नजर आती हैं, एकदम रॉयल नजर आती हैं। 

PunjabKesari

हमारी चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अनारकली सूट में ज्यादा नजर आती हैं जिसमें वो क्यूट भी बेहद लगती है। ऐसा नहीं कि वेस्टर्न से उनका कोई लगाव नहीं, बस इतना ही वो बड़े-बड़े फंक्शन्स पर इंडियन लुक्स में दिखना ही पसंद करती है, फिर बात फिल्म प्रमोशन की हो या अवॉर्ड नाइट की...

PunjabKesari

भई, इस लिस्ट में तो विश्व सुंदरी ऐश्वर्या का नाम भी आता हैं, भले ही शादी से पहले वो वेस्टर्न में नजर आती हो लेकिन शादी के बाद मानो इनका इंडियन पहनावे के साथ ज्यादा लगाव हो गया है। ऐश को अक्सर ही साड़ी या अनारकली सूट्स में देखा जाता हैं, जिनमें वो लगती है प्रिंसेस है। 

PunjabKesari

वहीं बात अनुष्का शर्मा करें तो उन्हें कम मौकों पर इंडियन आउटफिट्स पहने देखा जाता है लेकिन है वो इंडियन पहनावे की लवर, खासकर साड़ी व लहंगों की कलेक्शन वो ज्यादा रखती है। 

PunjabKesari

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। हेमा को भी ज्यादातर साड़ियों में देखा जाता है जिस वजह से कहा जा सकता है इंडियन कल्चर से उनका खास लगाव है।

PunjabKesari

तो ये है वो एक्ट्रेसेज जो पहनती है ज्यादा इंडियवियर, आपको इनका देसी अंदाज कैसा लगता है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related News