29 APRMONDAY2024 5:47:29 AM
Nari

दुनिया के 5 खूबसूरत शहर, जहां परिवार के साथ जाने पर है बैन

  • Updated: 01 Sep, 2017 03:18 PM
दुनिया के 5 खूबसूरत शहर, जहां परिवार के साथ जाने पर है बैन

कई लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौंक होता है। वे अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जो उनके परिवार के लिए भी सेफ हों और वहां पर एन्जॉय भी किया जा सके लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के  बारे में बताने जा रहे हैं जहां फैमिली के साथ जाना मना है। मतलब ये जगहें सिर्फ मस्तीजादों के लिए ही बनी है और यहां यंग जैनरेशन या दोस्त ही घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ कहीं फन करने जाना चाहते हैं इन जगहों के बारे में जरूर जानें। 


1. कसोल, भारत
भारत में ही एक ऐसी जगह है कसोल, जिसे एम्स्टर्डम कहा जाता है। यहां बहुत ही खूबसूरत नजारा और शांति का माहौल होता है। इस जगह पर ज्यादातर विदेशी लोग ही घूमने के लिए आते हैं और रात-रात भऱ नशे में धुत्त होकर रेव पार्टीज करते हैं। ऐसे में इन जगहों पर परिवार के साथ जाना असहज हो जाता है।
PunjabKesari
2. बैंकॉक, मलेशिया
मस्तीजादों के लिए बैंकॉक से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। इस शहर में रेड लाइट एरिया और इंटीमेट मसाज पार्लर मशहूर हैं। इसके अलावा यहां कई रेस्टोरेंट हैं और लोगों को सारी-सारी रात पार्टी करते देखा जा सकता है।
PunjabKesari
3. मलाना, भारत
हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत शहर भी किसी से कम नहीं है। यहां दुनिया की सबसे बढ़िया क्वालिटी की चरस पैदा होती है जिस वजह से यहां हर साल विदेशी पर्यटक महीनों रह कर जाते हैं और हर समय नशे में धुत्त रहते हैं।
PunjabKesari
4. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
नीदरलैंड के इस शहर का एक चौथाई हिस्सा पानी के बीच में बसा है। यहां पर्यटक समुद्र के किनारे बैठकर बियर का नजारा लेते हैं। इस शहर में कॉफी शॉप, बेली डांसर्स और कई क्लब हैं जहां देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।
PunjabKesari
5. लॉस वेगास, अमेरिका
लॉस वेगास अपनी देर रात पार्टियों और कैसीनो के लिए मशहूर है। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग पार्टी करते हैं और मौज-मस्ती करते हैं। मस्तीजादों के लिए यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है।
PunjabKesari

Related News