14 SEPSATURDAY2024 6:32:11 PM
Nari

घर में रखी ये 5 जानवरों के मूर्तियां खोल सकती हैं आपकी किस्मत का ताला!

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Aug, 2024 05:07 PM
घर में रखी ये 5 जानवरों के मूर्तियां खोल सकती हैं आपकी किस्मत का ताला!

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पशु शोपीस को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ावा मिलता है और भाग्य में सुधार हो सकता है। इन शोपीस का चयन और स्थान घर की सजावट के साथ-साथ जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं कुछ शुभ पशु शोपीस के सही चयन और सही दिशा के बारे में 

PunjabKesari
हाथी 

 हाथी को ज्ञान, शक्ति, और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर या लिविंग रूम में हाथी की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि और सुरक्षा में वृद्धि होती है। मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति या चित्र रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

कछुआ 

कछुआ घर में धन और समृद्धि लाने के लिए जाना जाता है। यह दीर्घायु, धैर्य, और स्थिरता का भी प्रतीक है। कछुए की मूर्ति को उत्तर दिशा में या पानी के निकट रखने से भाग्य में सुधार होता है।

PunjabKesari

मछली

मछली, विशेषकर जोड़ी मछलियों की मूर्ति या एक्वेरियम, घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए मानी जाती है।  उत्तर या पूर्व दिशा में एक्वेरियम या मछलियों की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

घोड़ा 

  घोड़े की मूर्ति अथवा चित्र घर में ऊर्जा, गति, और सफलता लाने का कार्य करता है। इसे कार्यक्षेत्र में रखने से करियर में प्रगति होती है।  घोड़े की मूर्ति को घर की दक्षिण दिशा में रखने से सफलता और उन्नति में सहायता मिलती है।

PunjabKesari

शेर 

शेर की मूर्ति घर में आत्मविश्वास और शक्ति का संचार करती है। इसे मुख्यतः घर के प्रवेश द्वार पर रखा जाता है। शेर की मूर्ति को मुख्य द्वार के पास रखने से घर की सुरक्षा बढ़ती है और भय दूर होता है।
 

Related News