18 APRTHURSDAY2024 5:13:59 AM
Nari

दुबई में बनी विश्व की सबसे सुंदर इमारत, Photo में देखें खूबसूरती

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Mar, 2022 05:42 PM
दुबई में बनी विश्व की सबसे सुंदर इमारत, Photo में देखें खूबसूरती

 घूमने के लिए सभी नई और खूबसूरत जगह ढूंढते हैं। जिससे उनका ट्रिप यादगार बन सके। कईं बार ट्रैवलिंग के लिए ऐसी जगह चुन लेते हैं जिसके कारण बाद में पछताना पड़ सकता है इसलिए आज  आपको बताने जा रहे हैं दुबई की खूबसूरत इमारत के बारे में..

दुबई में बनी इमारत

दुबई में आयोजित एक समारोह में 'म्यूजिम ऑफ द फ्यूचर' का उद्घाटन किया गया था। इस इमारत को दुनिया की सबसे सुंदर इमारत माना गया है। इसकी खूबसूरती हर किसी का दिल मोह रही है। सात मंजिला इमारत 77 मीटर ऊंची है। इसके साथ ही इसे 30 वर्ग मीटर में बनाया गया है। बता दें, यह खूबसूरत म्यूजियम विश्व की सबसे सुंदर इमारत बुर्ज खलिफा के थोड़ी ही दूरी पर बनी हुई है। ऐसे में आप अपने दुबई ट्रिप में 2 फेमस और बेहद खूबसूरत इमारत देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari
23 फरवरी 2022 को खोला गया म्यूजियम

बता दें, यह म्यूजियम 23 फरवरी 2022 को खोल गया है। दुबई के मेन हाईवे शेख जायेद रोड पर स्थित इस म्यूजियम में जाने के लिए एंट्री टिकट लेनी पड़ेगी। इसकी एंट्री टिक्ट करीब 2942 बता जा रही है। इस म्यूजियम में दुबई के शासकों के कोट्स अरबी भाषा में लिखे हुए हैं।

PunjabKesari

कितने लोगों के बैठने की व्यवस्था

इस म्यूजियम में कुल 345 सीटों वाला एक बड़ा सा लैक्चर हाल है। यहां पर एक साथ कुल 1000 लोगों के बैठने का इंतजाम है। यहां घूमने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का है। इस दौरान टूरिस्ट इमारत में घूमकर आप अलग अनुभव महसूस करेंगे।


कैसे तैयार की गई इमारत

म्यूजियम को फाइबर ग्लास और स्टेनलैस स्टील से बनाया गया है। नैशनल ज्योग्राफिक ने इसे पहले ही दुनिया के 14 सबसे खूबसूरत इमारतों में शामिल कर दिया है। इमारत में एकदम नई टैक्नोलजी का इस्तेमाल किया गया है। किल्ला डिजाइन ने इस म्यूजियम को तैयार किया है। किल्ला डिजाइन दुबई का बहुत ही जाना माना स्टूडियो है। यह म्यूजियम पूरी तरह से आने वाले फ्यूचर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें बैठकर टूरिस्ट 2071 तक की टैक्नोलजी और तब तक की दुनिया को देख पाएंगे। यह म्यूजियम उन्हें फ्यूचर की यात्रा करवाएगा।

PunjabKesari

Related News