12 APRSUNDAY2026 12:20:23 AM
Life Style

बालकनी में लगाएं असली सिंदूर का पौधा, पाएं केमिकल-फ्री सिंदूर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 11 Apr, 2026 07:16 PM
बालकनी में लगाएं असली सिंदूर का पौधा, पाएं केमिकल-फ्री सिंदूर

नारी डेस्क : आजकल बाजार में मिलने वाले कई कॉस्मेटिक और धार्मिक उपयोग के उत्पादों में मिलावट और केमिकल्स की मात्रा बढ़ गई है। इसी वजह से कई महिलाओं को सिंदूर लगाने के बाद स्किन एलर्जी, खुजली या स्कैल्प इरिटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प के रूप में असली सिंदूर का पौधा घर में लगाना एक अच्छा विचार हो सकता है।

सिंदूर का पौधा क्या है?

असली सिंदूर जिस पौधे से प्राप्त किया जाता है, उसे Bixa orellana कहा जाता है। इसे कई जगह Annatto plant या Lipstick tree भी कहते हैं। इस पौधे के बीजों से एक प्राकृतिक लाल-नारंगी रंग निकलता है, जिसका उपयोग पारंपरिक रूप से सिंदूर बनाने में, प्राकृतिक रंग (Food color) के रूप में, कॉस्मेटिक और आयुर्वेदिक उत्पादों में किया जाता है।

PunjabKesari

बालकनी में सिंदूर का पौधा कैसे लगाएं?

आवश्यक सामग्री
सिंदूर के बीज (लगभग 10)
मध्यम आकार का गमला
उपजाऊ मिट्टी, जैविक खाद और पानी

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

लगाने की विधि

सबसे पहले एक अच्छा गमला लें और उसमें मिट्टी व जैविक खाद मिलाकर भर दें।
गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ अच्छी धूप आती हो।
मिट्टी में बीजों को लगभग 1-2 इंच अंदर लगाएं।
हल्का पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें वरना जड़ें खराब हो सकती हैं।
कुछ दिनों में अंकुर निकलने लगेंगे और धीरे-धीरे पौधा बढ़ने लगेगा।

PunjabKesari

सिंदूर कैसे तैयार होता है?

जब पौधे में फल आने लगते हैं, 
तो, उन फलों को तोड़कर सुखाया जाता है
सूखने के बाद बीजों के अंदर से लाल-नारंगी रंग मिलता है
इन बीजों को पीसकर प्राकृतिक सिंदूर पाउडर बनाया जाता है।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

पौधे की देखभाल कैसे करें?

इसे हमेशा धूप वाली जगह पर रखें
ठंडी और छायादार जगह से बचाएं
समय-समय पर हल्की छंटाई करें
कीड़े लगने पर नीम के पत्तों या नीम के घोल का इस्तेमाल करें।
ज्यादा पानी देने से बचें।

PunjabKesari

इसके फायदे
केमिकल-फ्री और प्राकृतिक विकल्प
स्किन एलर्जी का खतरा कम
घर की बालकनी की सुंदरता बढ़ाता है
आयुर्वेदिक और पारंपरिक उपयोग में सुरक्षित।

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

अगर आप केमिकल वाले सिंदूर से परेशान हैं या प्राकृतिक विकल्प अपनाना चाहती हैं, तो Bixa orellana (सिंदूर का पौधा) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल सुरक्षित है बल्कि घर की हरियाली और सुंदरता भी बढ़ाता है।

Related News