20 APRMONDAY2026 5:35:28 PM
Nari

‘कपिल शर्मा शो’ ने दी पहचान, लेकिन एक्टिंग करियर पर लगा ब्रेक – अर्चना पूरन सिंह का खुलासा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 20 Apr, 2026 03:50 PM
‘कपिल शर्मा शो’ ने दी पहचान, लेकिन एक्टिंग करियर पर लगा ब्रेक – अर्चना पूरन सिंह का खुलासा

नारी डेस्क: अर्चना पुराण सिंह को हमने कपिल शर्मा के लाफ्टर शो में हेमशा हस्ते हुए ही देखा हैं।  बता दे की एक्ट्रेस पूर्ण सिंह ने 100 से अधिक फिल्मों और शोज में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अर्चना ने अपने एक्टिंग में डेब्यू 1982 में किया था। हाल ही में अर्चना ने एक इंटरव्यू में ऐसी बात कह दी की सब shocked हो गए ,चालिए आपके बताते हैं की अर्चना पूर्ण सिंह ने ऐसा क्या बयान दे दिया है। 

80 के दशक से शुरू हुआ शानदार सफर

अर्चना ने साल 1982 में फिल्म Nikah से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। 1987 में Naseeruddin Shah के साथ फिल्म Jalwa में लीड रोल निभाकर उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम किया है। Kuch Kuch Hota Hai, Bol Bachchan और De Dana Dan जैसी फिल्मों में उनके कॉमिक किरदार आज भी याद किए जाते हैं।

अर्चना पूरन सिंह को हुई लाइलाज बीमारी, रोते हुए बेटे ने बयां किया मां का दर्द

‘कपिल शर्मा शो’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

साल 2019 में Navjot Singh Sidhu की जगह अर्चना पूरन सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज के तौर पर एंट्री ली। इसके बाद से वह लगातार इस शो का हिस्सा बनी हुई हैं। आज भी वह OTT प्लेटफॉर्म पर The Great Indian Kapil Show के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि, अर्चना का कहना है कि इस शो की वजह से उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया था।

फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े, काम मिलना भी हुआ बंद

अर्चना ने इंटरव्यू में बताया कि शो की शूटिंग इतनी व्यस्त रहती थी कि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े। एक बार उन्हें 25 दिनों के लिए स्कॉटलैंड में शूटिंग का ऑफर मिला था, लेकिन शो के कारण वह नहीं जा सकीं। उनका कहना है कि बार-बार मना करने की वजह से धीरे-धीरे फिल्ममेकर्स ने उन्हें अप्रोच करना ही बंद कर दिया।

‘अब कोई मुझे एक्टिंग के लिए ऑफर नहीं करता’

अर्चना ने इस बात पर भी निराशा जताई कि अब लोग उन्हें एक एक्टर के तौर पर नहीं देखते। उनके मुताबिक, फिल्ममेकर्स को लगता है कि वह सिर्फ शो में बैठकर हंसने वाली शख्सियत हैं, जबकि वह इससे कहीं ज्यादा कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अंबानी परिवार,नीता का लाल साड़ी में दिखा रॉयल सुहागन रूप

OTT से मिली नई उम्मीद

अर्चना को अब उम्मीद है कि OTT प्लेटफॉर्म पर शो के नए फॉर्मेट की वजह से उन्हें फिर से एक्टिंग के मौके मिलेंगे। अब शो सीजन के हिसाब से शूट होता है, जिससे उनके पास दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय भी रहता है।

ठोको ताली..! कपिल के शो में 5 साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने की वापसी, लोगों ने पूछा- अब अर्चना का क्या होगा

सोशल मीडिया और व्लॉगिंग से भी बना रखा है कनेक्शन

एक्टिंग के अलावा अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके यूट्यूब व्लॉग्स और इंस्टाग्राम रील्स काफी लोकप्रिय हैं, जिनसे उन्हें अच्छी-खासी कमाई भी होती है।

‘टोस्टर’ और आने वाले प्रोजेक्ट्स

हाल ही में अर्चना फिल्म Toaster में नजर आई हैं, जिसमें उनके साथ Rajkummar Rao भी हैं। इससे पहले दोनों Vicky Vidya Ka Woh Wala Video में साथ काम कर चुके हैं। आने वाले समय में वह वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में Kay Kay Menon के साथ दिखाई देंगी।

एक पहचान की कीमत

अर्चना पूरन सिंह की कहानी यह दिखाती है कि कभी-कभी एक प्लेटफॉर्म से मिली बड़ी पहचान भी करियर के दूसरे रास्तों को सीमित कर सकती है। हालांकि, अब वह नए मौके तलाश रही हैं और एक बार फिर एक्टिंग में खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।

PunjabKesari

Related News