27 APRMONDAY2026 12:35:31 PM
Life Style

सबको हंसाने वाला आज रुला के चला गया, मशहूर कॉमेडियन राज शर्मा का 50 की उम्र में निधन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Apr, 2026 10:29 AM
सबको हंसाने वाला आज रुला के चला गया, मशहूर कॉमेडियन राज शर्मा का 50 की उम्र में निधन

नारी डेस्क: कॉमेडी जगत  को बहुत बड़ा झटका लगा है, डलास के रहने वाले मशहूर कॉमेडियन राज शर्मा 50 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। शर्मा का शुक्रवार सुबह निधन हुआ। स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करने के बाद, वह हाल ही में नॉर्थ टेक्सास वापस आ गए थे। शर्मा साउथ एशियन कॉमेडियन को बढ़ावा देने और नॉर्थ टेक्सास के कॉमेडी समुदाय का समर्थन करने के लिए जाने जाते थे।

PunjabKesari
शर्मा "द ट्रीहाउस शो" नाम के एक पॉडकास्ट के सह-होस्ट थे। WFAA के अनुसार, इस शो ने भी शर्मा के निधन के बारे में एक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा था- "हम जानते हैं कि कई लोगों के लिए यह एक सदमे जैसा है।लेकिन दूसरों के लिए, यह कोई हैरानी की बात नहीं है। हालांकि हमारे मन में इस समय कई तरह के विचार और भावनाएं उमड़ रही हैं, लेकिन अभी हम राज के हमारे जीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव का जश्न मनाना चाहते हैं। उनकी हंसी और उनके प्यार को याद करें। हमें उनके चुटकुलों, उनकी हंसी और कभी-कभी उनकी आंखों में आए आंसुओं की बहुत याद आएगी। लेकिन सबसे ज़्यादा, हमें अपने दोस्त की कमी खलेगी।"

PunjabKesari
एक्टर-कॉमेडियन वीर दास ने भी इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त राज के निधन पर शोक जताते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा-  'राज शर्मा ने मुझे लाफ फैक्टरी में मेरा पहला मौका दिलवाया था। उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि मैं अमेरिकी मार्केट में मुकाबला करने के लिए काफी अच्छा हूं। उन्होंने मुझे बेहतरीन सलाह दी और मुझे जोर-जोर से हंसाया। वे एक जबरदस्त कॉमेडियन थे। उनका 'क्राउड वर्क' ऐसा था, जिसे मैं आज भी बेमिसाल मानता हूं।'

राज की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चली है, लेकिन वह अस्पताल से इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे। उनकी आखिरी पोस्ट 7 अप्रैल, 2026 को थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'इस बार सिर्फ 2 लीटर फ्लूइड। मैंने 2.5 लीटर से ज्यादा का अंदाजा लगाया था। मुझे IR स्टाफ को लंच करवाना है।' ईस्टर के मौके पर उन्होंने शेयर किया था- 'जो भी लोग ईस्टर मना रहे हैं, मेरी तरफ से आप सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं, सीधे ICU से।'
 

Related News