30 MAYSATURDAY2026 11:55:01 AM
Life Style

फेमस Actor पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 30 May, 2026 11:14 AM
फेमस Actor पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

नारी डेस्क:  तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Ajith Kumar के परिवार में बड़ा दुख छा गया है। उनकी मां मोहीना का 84 वर्ष की उम्र में चेन्नई स्थित आवास पर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

दुबई में थे अजित, खबर मिलते ही लौटे चेन्नई

सूत्रों के अनुसार, जब यह दुखद खबर सामने आई, उस समय अजित कुमार अपने काम के सिलसिले में दुबई में मौजूद थे। मां के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना शेड्यूल बीच में छोड़ा और तुरंत चेन्नई के लिए रवाना हो गए। परिवार की कोशिश है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया उनके पहुंचने के बाद ही पूरी की जाए ताकि वे अंतिम विदाई में शामिल हो सकें।

PunjabKesari

पहले पिता को भी खो चुके हैं अजित

यह परिवार के लिए दूसरी बड़ी क्षति है। साल 2023 में अजित कुमार ने अपने पिता पी. एस. सुब्रमण्यम को भी खो दिया था। अब मां के निधन के बाद परिवार एक बार फिर गहरे शोक में डूब गया है।

ये भी पढ़ें:  घर श्मशान घाट जैसा लगता है…” Rakhi Sawant का छलका दर्द

फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

मोहिनी के निधन की खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों, निर्देशकों और राजनीतिक हस्तियों ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की बात कही है।

फैंस ने दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर भी हजारों फैंस लगातार श्रद्धांजलि संदेश साझा कर रहे हैं। लोग मोहिनी को एक स्नेही और मजबूत व्यक्तित्व बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं और अजित कुमार के प्रति समर्थन जता रहे हैं।  

 
 

Related News