नारी डेस्कः बॉलीवुड में भक्ति भजन गायक अनुराधा पौडवाल इस समय काफी ट्रोल हो रही है और यूजर्स उन्हें उनके दिए एक बयान की वजह से ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू उन्होंने शादी और एलजीबीटीक्यू समुदाय पर बात की है।
दरअसल, अनुराधा से शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब पॉडकास्ट में उनसे विवाह के महत्व से जुड़ा सवाल पूछा गया था जिस पर उन्होंने कहा कि, ”शादी की पवित्रता अब नहीं बची है। इसकी वजह एलजीबीटीक्यू समुदाय को दिए गए अधिकार हैं, उन्होंने एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों के समाज में योगदान पर भी सवाल उठाए और कहा कि “वे समाज के लिए क्या योगदान दे रहे हैं? मैं जानना चाहती हूं वे किस तरह योगदान दे रहे हैं?”
आगे उन्होंने कहा, “जब एक लड़का और एक लड़की शादी करते हैं और परिवार शुरू करते हैं, तो वह सही तरीका है लेकिन एलजीबीटीक्यू समुदाय… मैं हर कुछ दिन में ऐसी चीजें देखती रहती हूं यह समाज कल्याण में किस तरह योगदान देती हैं? हो सकता है कि मैं कुछ समझ नहीं पाई हूं, लेकिन वे समाज के लिए क्या योगदान दे रहे हैं?

इसी को लेकर य़ूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यहीं नहीं, एक यूजर ने तो उन्हें अधिकार क्यों मिलने चाहिए ये भी बता दिया।
सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मैं बताता हूं कि वे समाज में कैसे योगदान दे रहे हैं। वे कानूनी रूप से शादी करना चाहते हैं, कानूनी रूप से उन बच्चों को गोद लेना चाहते हैं जिन्हें अलग-अलग लैंगिक पहचान वाले (हेटेरोसेक्सुअल) लोगों ने छोड़ दिया है और यही सब कुछ बताने के लिए काफी है।

एक ने लिखा, “मैं बचपन से आपकी बहुत इज्जत करता था और आपकी तारीफ करता था, अनुराधा पौडवाल जी लेकिन आपके इस बयान ने मेरे मन में आपके प्रति सम्मान को कम कर दिया है।”
एक और यूजर ने लिखा, “उनकी बातों ने मुझे झकझोर दिया। अब उनका कोई भी गीत सुनने का मेरा मन नहीं करता।”
कुछ यूजर्स ने उन्हें असंवेदनशील और पुरानी सोच वाला बताया। साथ ही ये भी कहा कि किसी व्यक्ति की लैंगिक पहचान या यौन अभिरुचि उसके समाज में योगदान को तय नहीं करती और LGBTQIA+ समुदाय के लोग भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है, अनुराधा पौडवाल के विचारों पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।