01 JUNMONDAY2026 6:07:21 PM
Life Style

सुबह उठते ही एड़ियों में तेज दर्द? हो सकता है इस बीमारी का संकेत

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Jun, 2026 12:02 PM
सुबह उठते ही एड़ियों में तेज दर्द? हो सकता है इस बीमारी का संकेत

नारी डेस्क : सुबह की शुरुआत अगर तेज एड़ी दर्द के साथ हो तो पूरा दिन परेशानियों से भरा लग सकता है। कई लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यह एक खास बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर बिस्तर से उठते ही एड़ी में सुई चुभने जैसा दर्द महसूस हो और कुछ कदम चलना मुश्किल हो जाए, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। यह स्थिति प्लांटर फैशियटिस का संकेत हो सकती है, जो आजकल बहुत आम समस्या बनती जा रही है।

एड़ियों में सुबह दर्द क्यों होता है?

पैर के तलवे में एक मजबूत टिशू होता है जिसे प्लांटर फैशिया कहा जाता है। यह एड़ी की हड्डी से लेकर पंजों तक फैला होता है और चलने-भागने के दौरान झटके को संभालता है। रात को सोते समय यह टिशू आराम की स्थिति में सिकुड़ जाता है। जब सुबह अचानक पहला कदम जमीन पर रखा जाता है, तो यह टिशू तेजी से खिंचता है, जिससे एड़ी में तेज दर्द महसूस होता है।

PunjabKesari

यह दर्द किन कारणों से बढ़ता है?

बढ़ा हुआ शरीर का वजन एड़ियों पर ज्यादा दबाव डालता है
गलत या सपोर्ट रहित चप्पल-जूते पहनना
लंबे समय तक खड़े रहकर काम करना
विटामिन D की कमी और हड्डियों की कमजोरी
यूरिक एसिड का बढ़ना।

यें भी पढ़ें : शरीर दे रहा है Detox का संकेत? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

प्लांटर फैशियटिस के आम लक्षण

सुबह उठते ही एड़ी में तेज चुभन जैसा दर्द
कुछ कदम चलने के बाद दर्द थोड़ा कम होना
लंबे समय तक खड़े रहने पर दर्द बढ़ना
एड़ी के आसपास सूजन या जकड़न महसूस होना।

PunjabKesari

राहत पाने के आसान घरेलू उपाय

दिन में 2–3 बार एड़ी पर 15 मिनट बर्फ से सिकाई करें
सुबह उठने से पहले पैरों और पंजों की हल्की स्ट्रेचिंग करें
कुशन वाले आरामदायक जूते पहनें
घर में नंगे पैर चलने से बचें
वजन नियंत्रित रखने की कोशिश करें।

यें भी पढ़ें : Viral Fever के बाद नहीं होगी कमजोरी, खाएं ये 6 सुपरफूड्स

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर एड़ी का दर्द कई दिनों तक लगातार बना रहे, चलना मुश्किल हो जाए या सूजन बढ़ती जाए, तो बिना देर किए ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Related News