नारी डेस्क: नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हमेशा अपने दिल की सुनी और समाज की परवाह किए बिना जिंदगी को अपने तरीके से जिया। 90 के दशक में जब बिना शादी मां बनने की बात करना भी आसान नहीं था, तब नीना ने इस फैसले को पूरी हिम्मत के साथ अपनाया। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले पाला और हर चुनौती का सामना मुस्कुराकर किया। आज 66 साल की उम्र में भी नीना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनका हर लुक यह साबित करता है कि स्टाइल का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता।
ओवरसाइज टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखीं सुपर कूल
नीना गुप्ता का कैजुअल फैशन हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेता है। एक लुक में उन्होंने व्हाइट ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को शॉर्ट्स के साथ स्टाइल किया, जिसमें उनका अंदाज बेहद ग्लैमरस लगा। उन्होंने इस सिंपल आउटफिट को लेयर्ड नेकपीस, गोल्डन बैंगल्स, स्टाइलिश लोफर्स और ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड बैग के साथ पूरा किया। वहीं सनग्लासेस ने उनके लुक में और भी कूल वाइब्स जोड़ दीं। यह लुक इस बात का शानदार उदाहरण था कि कम चीजों में भी स्टाइलिश कैसे दिखा जा सकता है।

सेक्विन ड्रेस में बिखेरा ग्लैमर
एक अन्य लुक में नीना फुल स्लीव्स वाली शॉर्ट सेक्विन ड्रेस में नजर आईं। डीप वी-नेकलाइन और शिमरी डिटेलिंग वाली इस ड्रेस ने उनके लुक को बेहद स्टाइलिश बना दिया। ड्रेस की शॉर्ट लेंथ उनके कॉन्फिडेंस को और उभार रही थी। उन्होंने इसे न्यूड हील्स और बड़े सनग्लासेस के साथ कैरी किया। फोन पर बात करते हुए उनका यह अंदाज बिल्कुल किसी बॉलीवुड दिवा जैसा लग रहा था।
इंडियन आउटफिट में भी दिखा मॉडर्न ट्विस्ट
नीना गुप्ता सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, इंडियन आउटफिट्स में भी कमाल लगती हैं। गोल्डन स्ट्रैपी स्लीव्स वाले असिमेट्रिकल कुर्ते के साथ उन्होंने थाई-हाई स्लिट स्कर्ट पहनी, जिसने पूरे लुक को बेहद मॉडर्न बना दिया। आउटफिट की गोल्डन डिटेलिंग उसे रॉयल टच दे रही थी। वहीं आइवरी स्कार्फ को दुपट्टे की तरह स्टाइल करके उन्होंने लुक में एलीगेंस जोड़ दी। गोल्डन मून शेप ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और मैचिंग बैग के साथ उनका यह अंदाज बेहद शानदार लगा।
व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में दिखा स्टाइलिश अंदाज
नीना का एक और कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। उन्होंने व्हाइट डेनिम शॉर्ट्स के साथ बेसिक व्हाइट शर्ट पहनी और उसे बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया। सिर पर टोपी, व्हाइट शूज, ब्लैक बैग और सनग्लासेस ने उनके पूरे लुक को ट्रैवल-फ्रेंडली और स्टाइलिश बना दिया। उनकी यही खासियत उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाती है।

साड़ी में लगाया ग्लैमर का तड़का
जब बात ट्रेडिशनल लुक की आती है, तब भी नीना पीछे नहीं रहतीं। उन्होंने House of Masaba की ब्लैक साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन डिटेलिंग की गई थी। इस साड़ी को उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसने पूरे लुक को मॉडर्न टच दिया। हाथ में बाजूबंद, गोल्डन क्लच और स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके स्टाइल को और निखार दिया। यह लुक बेहद क्लासी और ग्लैमरस लगा।
फ्लोरल टॉप और शॉर्ट्स में दिखीं फ्रेश और फन
डेनिम शॉर्ट्स के साथ फ्लोरल प्रिंटेड टॉप में भी नीना का अंदाज काफी शानदार नजर आया। रेड बेस वाले इस टॉप में मल्टीकलर फ्लोरल पैटर्न और चीता प्रिंट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। हाई-नेक कॉलर और बैलून स्लीव्स ने आउटफिट को स्टाइलिश बनाया। उन्होंने इसे जूती और सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया। यह लुक बेहद फ्रेश, फन और यूथफुल लगा।

उम्र नहीं, कॉन्फिडेंस बनाता है स्टाइल आइकन
नीना गुप्ता की सबसे बड़ी खासियत उनका आत्मविश्वास है। उन्होंने हमेशा वही किया जो उन्हें सही लगा और यही बात उनके फैशन में भी साफ नजर आती है। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो, इंडियन लुक या फिर सिंपल कैजुअल स्टाइल नीना हर अंदाज को इतनी सहजता से कैरी करती हैं कि लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। यही वजह है कि आज भी उन्हें बॉलीवुड की “कूल मॉम” कहा जाता है।