10 MAYSUNDAY2026 11:54:32 PM
Nari

पीठ दर्द का कारण बन सकता है White Discharge घर पर अपनाएं ये उपाय

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 10 May, 2026 03:21 PM
पीठ दर्द का कारण बन सकता है White Discharge घर पर अपनाएं ये उपाय

 नारी डेस्क:  सफेद स्राव (White Discharge / ल्यूकोरिया) महिलाओं में बहुत आम समस्या है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह सिर्फ सफेद या पीले रंग का स्राव नहीं होता, बल्कि इसके साथ जलन, खुजली, बदबू, और कभी-कभी पेट या पीठ में हल्का दर्द भी हो सकता है। यदि समय रहते इसका ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है और महिलाओं के जीवन को प्रभावित कर सकती है।

सफेद स्राव क्यों होता है?

वाइट डिस्चार्ज शरीर में हार्मोनल बदलाव, इंफेक्शन या हाइजीन की कमी के कारण हो सकता है। प्रेग्नेंसी, मासिक धर्म और सेक्सुअल एक्टिविटी भी इसका कारण बन सकते हैं।

PunjabKesari

वाइट डिस्चार्ज के दौरान क्या करें?

स्वच्छता बनाए रखें रोजाना गुनगुने पानी से प्राइवेट पार्ट को हल्के से धोएं। साबुन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें क्योंकि यह प्राइवेट एरिया की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। हाइड्रेटेड रहें पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी से स्राव बढ़ सकता है और संक्रमण का खतरा रहता है। संभोग में सावधानी यदि पार्टनर में भी खुजली या इन्फेक्शन है तो उन्हें भी डॉक्टर को दिखाना आवश्यक है।

घरेलू उपाय जो मदद कर सकते हैं

नीम की पत्तियों का पानी: नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी वेजाइनल एरिया की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

आंवला पाउडर और शहद: रोजाना 3-5 ग्राम आंवला पाउडर शहद के साथ खाने से फायदा होता है।

आम के बीज और बेल के फूल: इनके पाउडर या पेस्ट का उपयोग राहत दिला सकता है।

ये भी पढ़ें: 35 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों हो जाती कमजोर?

पीठ और कमर के लिए तेल की मसाज: अगर पीठ दर्द भी है तो जीरा, अजवाइन और तिल के तेल से हल्की मसाज करना फायदेमंद होता है।

योग और व्यायाम से राहत

कुछ योगासन, जैसे धनुरासन और भुजंगासन, कमर मजबूत करने और सफेद स्राव के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीएं। तंग कपड़े न पहनें। सेक्सुअल एक्टिविटी में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

डॉक्टर से कब संपर्क करें?

कई महिलाएं वाइट डिस्चार्ज को हल्के में लेती हैं, लेकिन यह शरीर का चेतावनी संकेत भी हो सकता है। नीचे बताए लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें स्राव की मात्रा अचानक बढ़ जाए। बदबू आने लगे। पेट या पीठ का दर्द बढ़े। खुजली या जलन अधिक हो। सफेद स्राव को नजरअंदाज न करें। नियमित स्वच्छता, सही हाइड्रेशन, घरेलू उपाय और योग से काफी हद तक आराम मिल सकता है। लेकिन अगर समस्या बढ़ती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।  

 

Related News