03 MAYSUNDAY2026 2:56:57 PM
Life Style

बिना वजह मूड खराब रहता है? ये ज़रूरी विटामिन्स हो सकते हैं वजह

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 03 May, 2026 01:11 PM
बिना वजह मूड खराब रहता है? ये ज़रूरी विटामिन्स हो सकते हैं वजह

नारी डेस्क: कई बार ऐसा होता है कि न तो कोई खास तनाव होता है और न ही काम का ज्यादा दबाव, फिर भी मन भारी और मूड डाउन महसूस होता है। लोग अक्सर इसे थकान या लाइफस्टाइल से जोड़ देते हैं, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि इसके पीछे शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। जो खाना हम रोज खाते हैं, उसका सीधा असर दिमाग और उसके केमिकल बैलेंस पर पड़ता है।

डॉक्टर क्या कहते हैं इस बारे में

 एक्सपर्ट्स के अनुसार, तनाव, चिंता और चिड़चिड़ापन को सिर्फ मानसिक कारणों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कई मामलों में शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी भी इसका कारण बनती है। दिमाग में बनने वाले सेरोटोनिन, डोपामिन और GABA जैसे न्यूरोट्रांसमीटर मूड को नियंत्रित करते हैं और इनके लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है।

PunjabKesari

विटामिन D की कमी से बढ़ सकती है उदासी

विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। धूप की कमी, लंबे समय तक घर या ऑफिस में रहना और प्रदूषण इसकी कमी का कारण बन सकते हैं। इसकी कमी से थकान, सुस्ती और मूड में गिरावट जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कई मामलों में यह डिप्रेशन जैसे संकेतों से भी जुड़ा पाया गया है।

विटामिन B12 की कमी और उसका असर

विटामिन B12 की कमी धीरे-धीरे असर दिखाती है। लगातार थकान, ध्यान लगाने में दिक्कत और मानसिक धुंधलापन इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। यह समस्या खासकर शाकाहारी लोगों और बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है। यह नसों और दिमाग के सही काम के लिए जरूरी होता है, इसलिए इसकी कमी सीधे मूड और सोचने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Watermelon के साथ ये 4 चीजें खा लीं तो पेट में बन सकता है जहर!

विटामिन B6, फोलेट और मैग्नीशियम की भूमिका

विटामिन B6 और फोलेट दिमाग में ऐसे केमिकल्स बनाने में मदद करते हैं जो हमें शांत और संतुलित रखते हैं। इनकी कमी से भावनात्मक असंतुलन, चिड़चिड़ापन और बेचैनी बढ़ सकती है। वहीं मैग्नीशियम को शरीर का नेचुरल रिलैक्सर माना जाता है। इसकी कमी से नींद न आना, सिरदर्द और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

आयरन की कमी भी हो सकती है वजह

आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है, जिससे लगातार थकान, कमजोरी और मूड में गिरावट महसूस हो सकती है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो व्यक्ति मानसिक रूप से भी थका हुआ महसूस करने लगता है।  

 

Related News