11 APRSATURDAY2026 6:38:59 PM
Life Style

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत! फूड पॉइजनिंग से कैसे बचें, एक्सपर्ट्स की सलाह

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 11 Apr, 2026 05:10 PM
कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत! फूड पॉइजनिंग से कैसे बचें, एक्सपर्ट्स की सलाह

नारी डेस्क:  बिहार के भभुआ में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 20 साल के युवक विशाल की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट से कढ़ाई पनीर और मंचूरियन मंगवाकर खाया था। कुछ ही देर बाद उसे उल्टी होने लगी और हालत गंभीर हो गई। सुबह अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन डॉक्टरों ने शुरुआती वजह फूड पॉइजनिंग बताई है।

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

गर्मी और नमी के मौसम में बैक्टीरिया जैसे सैल्मोनेला, ई-कोलाई और लिस्टेरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 4°C से 60°C के बीच का तापमान इन बैक्टीरिया के लिए “डेंजर जोन” होता है। अगर खाना बाहर ज्यादा देर तक रखा जाए या सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो वह जहरीला बन सकता है। ऐसे में फूड पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Junk Food और Fast Food का फर्क समझें, क्या खाना ज्यादा नुकसानदायक?

मंचूरियन और कढ़ाई पनीर क्यों होते हैं ज्यादा जोखिम वाले?

मंचूरियन में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां जैसे गोभी और गाजर आसानी से दूषित हो सकती हैं। वहीं इसमें इस्तेमाल होने वाले सॉस अगर पुराने या एक्सपायर हों, तो नुकसान पहुंचा सकते हैं। कढ़ाई पनीर में पनीर और क्रीम जल्दी खराब हो सकते हैं, खासकर गर्मी में। अगर खाना सही तरीके से पकाया या स्टोर नहीं किया गया, तो उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं।

घर में खाना बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, घर में खाना बनाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है सब्जियों और सामग्री को अच्छे से धोएं और साफ रखें। किचन और बर्तन हमेशा साफ रखें। कच्चे और पके खाने को अलग रखें। खाना अच्छी तरह पकाएं, अधकच्चा न छोड़ें। सॉस और डेयरी प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी जरूर चेक करें। बचा हुआ खाना तुरंत फ्रिज में स्टोर करें और ठीक से गर्म करके ही खाएं।

ये भी पढ़ें: कैंसर का खतरा करना है दूर तो साल में एक बार जरूर कराएं ये टेस्ट

बाहर का खाना मंगाते समय सावधानियां

अगर आप बाहर से खाना मंगाते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें

पैकेट की सील और पैकिंग चेक करें

खाना संदिग्ध लगे तो न खाएं

खाना तुरंत खाएं, ज्यादा देर तक बाहर न रखें

दोबारा गर्म करते समय सही तापमान तक गर्म करें

PunjabKesari

2 घंटे से ज्यादा खाना कमरे के तापमान पर न छोड़ें

छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत

विशेषज्ञों के अनुसार, एक छोटी सी गलती भी गंभीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती है। लक्षण जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा होता है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

गर्मियों में खानपान को लेकर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। साफ-सफाई, सही स्टोरेज और ताजे खाने का इस्तेमाल करके फूड पॉइजनिंग से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि बाहर का खाना सोच-समझकर और सावधानी से ही खाएं।  

Related News