29 APRMONDAY2024 2:57:22 AM
Nari

फेमस न होते हुए भी बहुत गहरा है इन स्टार भाई-बहन का रिश्ता

  • Updated: 24 Mar, 2017 02:03 PM
फेमस न होते हुए भी बहुत गहरा है इन स्टार भाई-बहन का रिश्ता

रिश्तेनातेः बहन-भाई का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। फुल मस्ती, शरारतें, छोटी-छोटी बात पर रूठना-मनाना और एक-दूसरे की जिंदगी पर हक जताना तो बस भाई-बहन या बहन-बहन के रिश्ते में ही हो सकता है। किसी एक की जिंदगी में जब कोई परेशानी या मुसीबत आती है तो दूसरे भाई-बहन इन मुश्किल पलों में पूरा साथ भी देते हैं। आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे भाई-बहनों की बात कर रहे हैं जो मीडीया के सामने तो नहीं आते लेकिन स्टार और उनके भाई-बहनों का रिश्ता है बहुत गहरा। 


1. कंगना रनौत और रंगोली
बॉलीवुड की फेमस स्टार कंगना रनौत की बहन रंगोली उनके बेहद करीब है। वह कंगना के सारे प्रॉजैक्ट और प्रौफेशनल वर्क को संभालती है। रंगोली पर एसीड अटैक भी हो चुका है,इस मुश्किल दौर से उभारने के लिए कंगना ने अपनी बहन की पूरी मदद की। आज रंगोली उनकी बहन होने के साथ-साथ खास दोस्त भी हैं 

2. अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा
अनुष्का के भाई कर्णेश वैसे तो मीडीया से दूर रहते हैं लेकिन फिल्मों में उन्होने खुद को एक्टिव किया हुआ है। ये दोनों मिलकर फिल्म कंपनी 'क्लीन स्लेट’ चला रहे हैं।

3. आलिया भट्ट और शाहीन
आलिया भट्ट जहां फेमस हीरोइन है वहीं उनकी बहन भी किसी से कम नहीं है। भले ही बहुक कम लोग उनको जानते हैं लेकिन वह कई फिल्मों के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी है।

4. शाहरुख खान और शहनाज लालारुख
शाहरुख खान की बड़ी बहन शहनाज लालारुख को मीडिया के सामने में आना पसंद नहीं है। इतने बड़े स्टार की बहन होने के बावजूद भई वह बेहद सिंपल है। शाहरूख अपनी बहन के बेहद करीब हैं।

5. सोनाक्षी सिन्हा, लव और कुश
सोनाक्षी के जुड़वा भाई लव और कुश भी फिल्म इंडस्ट्री से जुडे हुए हैं। इन तीनों भाई-बहनों का प्यार बहुत गहरा है।

6. अक्षय कुमार और अलका
अक्षय कुमार अपने परिवार के बेहद करीब हैं। अक्षय ने अपनी बहन अलका की दूसरी शादी के लिए उसे पूरी तरह से स्पॉट भी किया था।
 

Related News