29 APRMONDAY2024 7:56:54 PM
Nari

भाई के रिश्ते  के लिए इंडिया आई थी प्रियंका चोपड़ा, ये एक्ट्रेस बनेगी देसी गर्ल की भाभी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Apr, 2024 07:18 PM
भाई के रिश्ते  के लिए इंडिया आई थी प्रियंका चोपड़ा, ये एक्ट्रेस बनेगी देसी गर्ल की भाभी

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी बेटी और पति के साथ मुंबई में हैं, अब उनके भारत आने की वजह सामने आ गई है। वह अपने भाई के लिए परिवार समेत यहां आई हैं जो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से रोका कर लिया है, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। 

PunjabKesari
दरअसल भारत आने के बाद से ही प्रियंका फैमिली फंक्शन्स में व्यस्त चल रही हैं। कभी होली सेलिब्रेशन तो कभी कजिन मनारा का बर्थडे उन्होंने हर इवेंट को खूब इंजॉय किया। अब उन्होंने अपनी होनी वाली भाभी का जोरदार स्वागत किया। वैसे तो सिद्धार्थ और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के डेट की खबरें तो लंबे समय से चल रही थी पर अब इस पर मुहर लग गई है। 

PunjabKesari
 सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी रोका की तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम के जरिए शेयर कर सभी को गुड न्यूज दी है। बीते दिन एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर की बालकनी भी  फूलों से सजी नजर आई थी, जिसके बाद से ही ग्रेड सेलिब्रेशन की चर्चाएं जोर पकड़ रही थी। बता दें कि  सिद्धार्थ चोपड़ा की इससे पहले दो बार सगाई हो चुकी है पर बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। 

PunjabKesari
सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड कनिका माथुर संग अक्टूबर 2014 में सगाई की थी। हालांकि एक महीने के बाद ही उनका यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद 2020 में  इशिता कुमार संग सगाई की और उस दौरान शादी की तैयारियां भी हो गई थी पर ये रिश्ता भी टूट गया। प्रियंका भाई की शादी में शामिल होने इंडिया भी आ गई थी, पर उन्हें फिर वापस लौटना पड़ा। 

PunjabKesari
अब प्रियंका ने अपने भाई और होने वाली भाभी की तस्वीरें  इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा- 'बधाई, सिद्धार्थ और नीलम आपको प्यार और आशीर्वाद। रोकाफाइड।' इस दौरान प्रियंका और निक  सिद्धार्थ और नीलम के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सभी इंडियन लुक में हैं, रेड साड़ी में देसी गर्ल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी होने वाली भाभी की बात करें तो वह साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं, इसके अलावा उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया है।


 

Related News