29 APRMONDAY2024 3:20:28 AM
Nari

तो इसलिए इन 5 तरह के लड़कों को न करें Date

  • Updated: 05 Jul, 2017 02:46 PM
तो इसलिए इन 5 तरह के लड़कों को न करें Date

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : बदलते लाइफस्टाइल में लड़के-लड़कियां साथ पढ़ते और काम करते हैं। एेसे में एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। जिसे आप अपना पार्टनर चुनने जा रही हैं। सबसे पहले उसके स्वभाव के बारे में जरुर जान लें ताकि बाद में आपको कोई परेशानी न हो। आइए जाने की किस तरह के लड़के के साथ डेट करने से बचना चाहिए।


1. जिम्मेदारी न लेने वाला
अगर आपका पार्टनर किसी भी जिम्मेदारी निभाने को तैयार नहीं होता है तो वह आगे चल कर कोई भी फैंसला नहीं ले पाएगा।

2. दोस्तों से प्यार 
ज्यादातर लड़के अपने दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं और अपनी हर बात उनसे शेयर करते हैं। गर्लफ्रैंड बन जाने पर दोस्तों से मिलना-जुलना थोड़ा कम कर देना चाहिए लेकिन कई लड़के एेसा नहीं करते और पार्टनर से ज्यादा दोस्तों के साथ समय बिताते हैं तो उनसे दूर ही रहें।

3. फ्लर्ट करने वाला
अपनी पार्टनर के होते हुए भी कई लड़के दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हैं और फिर बात को हंसी में टाल देते हैं। ऐसे लड़कों से दूर रहें क्योंकि ऐसे लड़के विश्वास के काबिल नहीं होते। शादी के बाद ये बाहर रिश्ता भी बना सकते हैं।

4. अपने बारे में सोचना
कई लड़कों को अपना हर फैसला दूसरों पर थोपने की आदत होती है। वह बाहर खाने की बात हो या कपड़ों की वह हर चीज को अपने हिसाब से ही चलाना चाहते हैं। ऐसे लड़के अच्छे पार्टनर साबित नहीं होते।

5. जासूसी करने वाला
कई लड़के हर बात पर अपनी पार्टनर पर शक करते हैं और मिलने पर सबसे पहले फोन चेक करते हैं। एेसे में उसे छोड़ देना ही बेहतर है नहीं तो आगे चल कर एेसे रिश्ते में कई मुश्किलें आ सकती हैं।
 

Related News