01 MAYWEDNESDAY2024 10:01:19 PM
Nari

क्रिसमस पार्टी के लिए बनाएं Snowman Cheese Ball

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 25 Dec, 2018 01:24 PM
क्रिसमस पार्टी के लिए बनाएं Snowman Cheese Ball

क्रिसमस के त्यौहार पर कुछ अलग बनाने का सोच रहीं हैं तो स्नोमैन चीज बॉल ट्राई कर सकती हैं। खाने में भी काफी लजीज होने के साथ यह बनाने में भी आसान है। यह बच्चों और मेहमानों को बहुत पसंद भी आएगा। तो चलिए जानते हैं घर पर स्नोमैन चीज बॉल बनाने की रेसिपी।

सामग्रीः

क्रीम चीज- 3 पैकेट
चेडर चीज- 4 कप (कटा हुआ)
तुलसी पेस्ट- 2 टेबलस्पून
कटे हुए प्याज- 1 टेबलस्पून
सरसों की बीज- 1/4 टेबलस्पून
लाल मिर्च सॉस- 2 बूंद
व्हीप्ड क्रीम चीज- 1 कंटेनर
बिस्कुट (Assorted Crackers)- गार्निश के लिए

PunjabKesari

विधिः

1. सबसे पहले क्रीम चीज और चेडर चीज एक बाउल में डाल कर मिक्स करें। फिर इसे तीन भागों में बांट लें। अब 2 भागों को पेस्टो में मिलाएं और 1 भाग में प्याज, सरसों और लाल मिर्च सॉस डाल कर मिक्स करें।

2. अब सारे मिश्रण को 4 घंटे के लिए ढककर फ्रिज में रख दें। अब इसे फ्रेज में से निकालकर 3 बॉल्स बनाएं। पहली बॉल सबसे छोटी दूसरी उससे बड़ी और तीसरी उससे भी बड़ी बनाएं।

3. अब बॉल्स को प्लास्टिक पेपर से कवर करके 12 घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।

4. इसके बाद चीज बॉल को फ्रीजर से निकालें और कवर उतारकर प्लेट में रखें। फिर सबसे छोटी बाॅल को सबसे उपर लगाएं और व्हीप्ड क्रीम चीज से स्नोमैन बनाएं।

5. अब प्लेट में बिस्कुट या कोई भी स्नैक्स रखकर स्नोमैन को बीच में रखें।

6. लीजिए आपका स्नोमैन चीज बॉल बन कर तैयार है। अब इसे पार्टी के लिए सर्व करें।

Related News