29 APRMONDAY2024 12:21:48 PM
Nari

क्या आप भी रोजाना करती हैं बालों को Straight? होंगे ये 5 नुकसान

  • Updated: 12 Jul, 2017 12:25 PM
क्या आप भी रोजाना करती हैं बालों को Straight? होंगे ये 5 नुकसान

लड़कियां हमेशा लेटेस्ट फैशन ट्रैंड को फॉलो करती हैं चाहें फिर आउटफिट्स हो या हेयरस्टाइल। हेयरस्टाइल की बात करें तो ज्यादातर लड़कियां अपने आउटफिट के हिसाब से हेयरस्टाइल का चुनाव करती हैं। बार-बार हेयरस्टाइल चेंज करने से बालों को नुकसान पहुंचता है खासकर स्ट्रेट करने से।  लगातार स्ट्रेटनिंग करने से बाल टूटने शुरू हो जाते है। आज हम आपको स्ट्रेटनिंग करने के कुछ एेसे नुकसान बताएगे जिसके बारे में जानकर आप दोबारा स्ट्रेटनिंग करने के बारे में सोचेंगे भी नहीं। 
स्ट्रेटनिंग के नुकसान 
1. खुजली
PunjabKesari
स्ट्रेटनिंग करने से सिर की त्वचा पर बुरा असर पड़़ता हैं। इसकी वजह से बालों के पोर्स खत्म हो जाते हैं जिससे बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए पर्याप्त ऑयल नहीं मिलता। इससे बालोें में खुजली जैसी समस्या पैदा हो जाती है। एेसे में रोजाना स्ट्रेटनिंग करने से बचें। 
2. जलन की समस्या
स्ट्रेटनिंग करने से फोरमलडिहाइड गैस निकलती है जो बालों को नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा इससे नाक, त्वचा, आंखों और फेफड़ों में जलन हो सकती है।
3. कमजोर बाल
रोजाना स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने लगते है और कमजोर हो जाते है। इससे दोमुंहें बालों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 
4. रुखे बालो की समस्या
PunjabKesari
स्ट्रेटनिंग करने से बाल रुखे हो जाते हैं। इसकी हीट से नैचुरल अॉयल खत्म हो जाता हैं जिससे बाल अनसुलझे हो जाते है।
5. चमक का गायब होना
नियमित रुप से स्ट्रेटनिंग करने से बालों की प्राकृतिक चमक गायब हो जाती हैं। बाल रुखे और बेजान दिखाई देते है। 


 

Related News