19 APRFRIDAY2024 3:31:28 AM
Nari

शिल्पा शेट्टी के बैग की कीमत लग्जरी कार से भी ज्यादा

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 02 Feb, 2020 12:15 PM
शिल्पा शेट्टी के बैग की कीमत लग्जरी कार से भी ज्यादा

बाॅलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फिगर और खूबसूरती का हर कोई कायल है। उम्र के साथ उनकी सुंदरता निखरती जा रही है। अपने फैंस के लिए वह एक फिटनेस आइकाॅन भी है। हमेशा अपनी फिगर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शिल्पा शेट्टी को हैंडबैग्स का बेहद शौंक है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों में हैंडबैग का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। अनुष्का शर्मा हो या दीपिका पादुकोण महंगे से महंगे हैंडबैग्स खरीदने से नहीं कतराती। शिल्पा शेट्टी का हैंडबेग्स के प्रति लगाव कई बार देखा गया है। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुई जहां उनके बैग पर हर किसी की निगाहें टिक गई। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके बैग की कीमत, चलिए बताते हैं...

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी जब एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई तो उन्होंने टॉप्सहॉप से ब्राउन रंग का ड्रेस पहना था। लेकिन उनके बैग ने सबका ध्यान खींचा। उनका हेमीज बिर्किन बैग था, जिसे शिल्पा ने अपने ड्रेस से मैचिंग करते हुए कैरी किया था। शिल्पा शेट्टी इस बैग को 6 सालों से इस्तेमाल कर रही हैं। आज के दौर में हेमीज बिर्किन के सबसे महंगे हैंडबैग्स में शुमार है। ये दुनिया भर की सेलेब्स की पहली पसंद है। इनकी कीमत 10 लाख से शुरू होती है।

PunjabKesari

हेमीज बिर्किन हैंडबैग्स बैरेनिया चमड़े से बने होते हैं। यह मूल रूप से बछड़े का चमड़ा है। इन बैगों में प्राकृतिक चमक होती है। बिर्किन टोट बैग स्क्रैचप्रूफ और वाटर प्रूफ होते हैं जो कई सालों तक चलते हैं। बता दें इस ब्रांड ने बीते साल चीन में एक नई रेंज लॉन्च की थी। जिसकी कीमत 89 लाख भारतीय रुपए (1.25 लाख डॉलर) से शुरु होती है। इस कीमत पर एक कीमती सेडान कार आसानी से खरीदी जा सकती है।

PunjabKesari

बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द है फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। शिल्पा साल 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में नज़र आई थीं। उसके बाद वह आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म 'ढिश्क्याऊं' में एक गाने में दिखाई दी थी।

Related News