28 APRSUNDAY2024 8:13:11 PM
Nari

रैदासियों को मिला रविदास जयंती पर खास तोहफा! यहां लगाई गई संत की 25 फीट ऊंची प्रतिमा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Feb, 2024 11:39 AM
रैदासियों को मिला रविदास जयंती पर खास तोहफा! यहां लगाई गई संत की 25 फीट ऊंची प्रतिमा

इस बार भी संत रविदास की जयंती रैदासियों के लिए खास है। बनारस में इस बार इसकी खास धूम देखने को मिली। ये शहर संत रविदास जी का जन्मस्थल है और यहां पर उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 25 फीट है। इंदौर के जाने माने आर्टिस्ट महेंद्र कोडवानी ने इस मूर्ति को अपने हाथों से तराशा है। 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया। 

1 साल में बनी संत रविदास जी की प्रतिमा

23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास के इस प्रतिमा का अनावरण किया। कांस्य से बनी इस प्रतिमा का वजन करीब 5 टन है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए ऑर्डर दिया था जिसके बाद आर्टिस्ट महेंद्र कोडवानी ने इसे अपने स्टूडियो में तैयार किया और अब यह प्रतिमा उनके जन्मस्थली पर लंगर हॉल के करीब लगाया गया है। आर्टिस्ट महेंद्र का कहना है कि 1 साल में उन्होंने अपने 10 सहायकों की मदद से इस प्रतिमा को तैयार किया है। ये प्रतिमा आशीर्वाद की मुद्रा में खड़ी है। जिस जगह इस प्रतिमा को लगाया गया है उसे खूबसूरत पार्क का रूप भी दिया जा रहा है, वहीं दीवारों पर संत रविदास के प्रवचन को भी उकेरा जा रहा है। इस तरह से ये स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंन्द्र बन जाएगा।

.ये भी पढ़ें: संत Ravidas की जयंती पर जानें उनके अनमोल विचार, जो बनाएंगे जीवन की राह आसान

 

PunjabKesari

कौन थे संत रविदास

भारत के प्रसिद्ध संत रविदास को रैदास के नाम से भी जाना जाता है। रविदास ऐसे संत और कवि थे, जिनका भक्ति आंदोलन में अहम योगदान रहा। समाज में जाति को लेकर भेद- भाव को दूर करने पर इन्होंने जोर दिया और व्यक्तिगत आध्यात्मिक आंदोलन के लिए एकता को बढ़ावा दिया। हर साल रविदास जी के जन्मदिन को ही हर साल रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो की इस बार 24 फरवरी 2024 को था।
PunjabKesari

Related News