
नारी डेस्क: माना जाता है कि नॉन-वेज खाना शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देता है, हालांकि शाकाहारी लोग भी कुछ खास खाना खाकर ये जरूरी पोषक तत्व पा सकते हैं। जैसे चावल के साथ सोया जंक भी एक बेहतरीन शाकाहारी विकल्प है। यह कॉम्बिनेशन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो शाकाहारी हैं और मांसपेशियों की मजबूती या कमजोरी दूर करना चाहते है। यह मांसपेशियों को मजबूत करने और कमजोरी दूर करने में सहायक हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके और भी फायदे

चावल + सोया चंक = पौष्टिक पावर कॉम्बो
साधारण सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, लेकिन प्रोटीन कम। वहीं सोया चंक (सोया बड़ी) में लगभग 50% तक प्रोटीन पाया जाता है। जब दोनों को साथ खाया जाता है तो शरीर को एनर्जी भी मिलती है, पर्याप्त प्रोटीन भी मिलता है और संतुलित भोजन तैयार होता है। सोया चंक में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद करता है। जो लोग जिम जाते हैं या शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं, उनके लिए यह एक किफायती और असरदार विकल्प है। बढ़ते बच्चों और किशोरों के लिए भी यह अच्छा प्रोटीन स्रोत हो सकता है।
शरीर की कमजोरी भी होती है दूर
अगर आपको अक्सर थकान, कमजोरी या सुस्ती महसूस होती है, तो डाइट में प्रोटीन की कमी हो सकती है। सोया चंक शरीर को लंबे समय तक तृप्त रखता है, एनर्जी लेवल बेहतर करता है और आयरन और कैल्शियम भी मिलता है। ध्यान रखें कि जिन लोगों को थायरॉइड या सोया से एलर्जी है, वे डॉक्टर से सलाह लें।। संतुलित मात्रा में ही सेवन करें (हफ्ते में 2–3 बार पर्याप्त है)।

सोया को डाइट में शामिल करने का तरीका
चावल में उबले और हल्के मसाले में पके सोया चंक मिलाकर पुलाव बनाएं। सोया चंक की खिचड़ी भी खा सकते हैं, ब्राउन राइस के साथ सोया करी भी बना सकते हैं । बच्चों के लिए बारीक काटकर वेज फ्राइड राइस में मिलाएं। चावल में सोया चंक मिलाकर खाना एक सस्ता, आसान और पौष्टिक तरीका है जिससे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है।