03 MAYFRIDAY2024 11:10:34 AM
Nari

‘शूटर दादी' के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Sep, 2023 03:28 PM
‘शूटर दादी' के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रकाशी तोमर को  सांस लेने में तकलीफ होने के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स' पर शूटर दादी के अकांउट से बीती रात यह जानकारी दी गई है। पोस्ट में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से उन्हें बेहतर उपचार दिलाने का अनुरोध किया गया है। 

PunjabKesari
तोमर का उपचार कर रहे मेट्रो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुश ओहरी ने बताया कि उनकी हालात खतरे से बाहर है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 12 सितंबर को बुखार आने और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में पिस्तौल थामी थी और दिल्ली में निशानेबाजी के मुकाबले में एक उप महानिरीक्षक को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। 

PunjabKesari
शूटर दादी को लेकर ‘सांड़ की आंख' नाम से एक फिल्म भी बनी है। बता दें कि प्रकाशी तोमर और चन्द्रो तोमर दोनों ही देवरानी जेठानी है, इन्होंने अपने गांव का ही नहीं भारत का नाम भी रोशन किया था। प्रकाशी तोमर का जन्म 1 जनवरी 1937 को यूपी के मुजफ्फरनगर में हुआ। उनका विवाह यूपी के बागपत के जोहरी गांव के जय सिंह से हुई थी वहीं  चन्द्रो का जन्म यूपी के शामली गांव में 1 जनवरी 1932 को हुआ और उनका विवाह भी जय सिंह के भाई भोर सिंह के साथ हुआ। पहले उनकी जिंदगी सिर्फ चूल्हे चौके तक सिमित थी पर यह दोनों महिलाएं तो कुछ और ही करने दुनिया में आई थी।

Related News