11 OCTFRIDAY2024 2:59:05 PM
Nari

जया और काजोल को गपशप करता देख लोगों ने लिए मजे, बोले- आंटी कर रही है बहू की चुगली

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Oct, 2024 11:23 AM
जया और काजोल को गपशप करता देख लोगों ने लिए मजे, बोले- आंटी कर रही है बहू की चुगली

नारी डेस्क: काजोल और जया बच्चन की तुलना अकसर होती रहती है। लोगों का मानना है कि दोनों का स्वभाव एक जैसा ही है,  दोनों कब भड़क जाएं कोई नहीं जानता। अब ऐसे में ये दोनों एक साथ दिखें और लोग बातें ना बनाएं ऐसा तो हो नहीं सकता। सोशल मीडियर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जया और कजोल खूब गपशप कर रही हैं, जिसे लेकर खूब मजे लिए जा रहे हैं।

PunjabKesari
दरअसल बी-टाउन सेलेब्स दुर्गा पूजा सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी सितारे माता रानी के दर्शन के लिए पंडाल में पहुंच रहे हैं।  काजोल हमेशा की तरह इस बार भी माता की भक्ति में डूबी नजर आई। इसी बीच जब एक्ट्रेस जया बच्चन पंडाल में पहुंची तो काजोल ने बेहद प्यारे अंदाज में उनका स्वागत किया। दोनो की केमिस्ट्री ने 'कभी खुशी कभी गम' में उनके रोल की यादों को ताजा कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


एक वीडियो में जया बच्चन काफी खुश नजर आ रही हैं और काजोल को कभी लगा रही हैं तो कभी किस कर रही हैं। दोनों साथ खड़ी हैं और जया बच्चन लगातार हाथों से इशारा कर के काजोल को कुछ बता रही हैं। इस दौरान काजोल कभी शॉक तो कभी सरप्राइज वाला रिएक्शन दे रही हैं। दोनों को देखकर तो यही लग रहा है कि वह एक दूसरे की कंपनी काफी एंजॉय कर रही हैं।

PunjabKesari
हमें यह तो मालूम नहीं कि दोनों के बीच क्या बातें चल रही हैं पर लोगों ने अंदाजे लगाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- जया आंटी अपनी बहू ऐश की बुराइयां कर रही है और काजोल चटकारे ले रही हैं।' वहीं किसी ने लिखा कि जया जी काजोल को सीखा रही हैं कि बदतमीजी कैसे करनी चाहिए। कुछ का तो कहना है कि इतना प्यार कभी अपनी बहू पर भी जता देती तो आज बेटे का घर तो ना बर्बाद होता। 

PunjabKesari
वहीं एक और वीडियो में सीटी की आवाज से काजोल चिढ़ती हुई नजर आई। उन्होंने गुस्से से पूछा कि कमरे में कौन सीटी बजा रहा था। दूसरे वीडियो में काजोल को भीड़ को हटने का निर्देश देते हुए भी देखा गया. उन्होंने भीड़ से कहा कि वे नमाज अदा करने के बाद दूसरों के लिए रास्ता बना दें। जहां कुछ लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके बर्ताव से नाराज हैं।

Related News