17 APRFRIDAY2026 12:15:24 PM
Nari

सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है पान, पाचन से लेकर सर्दी-जुकाम तक में देता है राहत

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Jan, 2026 11:30 AM
सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है पान, पाचन से लेकर सर्दी-जुकाम तक में देता है राहत

नारी डेस्क : सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और स्वस्थ बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आयुर्वेद में चमत्कारी औषधि माने जाने वाला पान का पत्ता सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पान न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि सर्दी-जुकाम, खांसी और सूजन जैसी समस्याओं में भी प्रभावी राहत देता है। खास बात यह है कि सीमित और सही तरीके से सेवन करने पर पान का पत्ता महिलाओं के लिए भी संजीवनी साबित हो सकता है।

पान का पत्ता क्यों है खास?

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार पान का पत्ता गर्म तासीर का होता है।
इसमें एंटी-बैक्टीरियल
एंटी-ऑक्सीडेंट
एंटी-इंफ्लेमेटरी
जैसे गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाव में सहायक होता है।

PunjabKesari

पाचन के लिए फायदेमंद

भोजन के बाद पान खाने की परंपरा यूं ही नहीं बनी है। पान का पत्ता पाचन तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व गैस, अपच, पेट दर्द और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। पान का सेवन पाचन रसों को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है।

सर्दी-जुकाम और खांसी में राहत

सर्दियों में सर्दी, खांसी और जुकाम आम समस्या होती है। ऐसे में पान का पत्ता बेहद कारगर माना जाता है।
पान के पत्ते को हल्का गर्म कर छाती पर रखने से कफ जमाव में आराम मिलता है।
पान के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से गले की खराश और खांसी में राहत मिलती है।
ग्रामीण इलाकों में यह घरेलू नुस्खा आज भी बड़े भरोसे से अपनाया जाता है।

यें भी पढ़ें : 29 साल के युवक के दिमाग को खाने लगा कीड़ा, पेट के निशान से डॉक्टर ने बचाई जान

मुंह की सेहत के लिए लाभकारी

पान का पत्ता मुंह की स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद जीवाणुरोधी तत्व
मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं
दुर्गंध को कम करते हैं
मसूड़ों की समस्याओं से बचाते हैं।

PunjabKesari

घाव और सूजन में रामबाण

पान के पत्ते का उपयोग बाहरी उपचार के रूप में भी किया जाता है।
पान के पत्ते को हल्का गर्म कर सूजन वाली जगह पर बांधने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है।
छोटे घावों पर लगाने से संक्रमण का खतरा कम होता है।

महिलाओं के लिए क्यों है संजीवनी?

महिलाओं के लिए पान का पत्ता विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। यह
हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है
थकान और कमजोरी को दूर करता है
शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है
विशेषज्ञों का कहना है कि सीमित मात्रा में पान का सही उपयोग महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

यें भी पढ़ें : सिर्फ सीने में नहीं, शरीर के इन हिस्सों में दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत!

क्या तंबाकू के साथ पान खाना सही है?

विशेषज्ञ सख्ती से सादा पान खाने की सलाह देते हैं।
तंबाकू और सुपारी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं
इनके सेवन से कैंसर और मुंह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है
इसलिए पान का लाभ लेना है तो बिना तंबाकू और सुपारी के ही सेवन करें।

PunjabKesari

ध्यान रखने वाली जरूरी बात

डॉक्टरों का कहना है कि पान का उपयोग सीमित मात्रा में, सही तरीके से किया जाना चाहिए। अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यदि पान को औषधि की तरह समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो यह कई सामान्य बीमारियों में रामबाण साबित हो सकता है।

Related News