29 APRMONDAY2024 2:12:27 PM
Nari

10 दिनों में पतले आईब्रो भी होंगे मोटे, इस्तेमाल करें ये तेल

  • Updated: 07 Feb, 2018 12:20 PM
10 दिनों में पतले आईब्रो भी होंगे मोटे, इस्तेमाल करें ये तेल

आईब्रो के बाल बढ़ाने के उपाय : आंखे चेहरे का सबसे ज्यादा खूबसूरत हिस्सा है। इनकी खूबसूरती को और भी बढा देते हैं आईब्रो। जिस तरह हर किसी के चेहरे की शेप अलग-अलग तरीके की होती है उसी तरह आईब्रो शेप में भी बहुत फर्क होता है। पतले की अपेक्षा मोटे और घने आईब्रो चेहरे को ज्यादा आकर्षित बना देते हैं लेकिन कुछ लड़कियों के आईब्रो पतले होते हैं, जिसके लिए उन्हें पैंसिल का इस्तेमाल करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आईब्रो की हेयर ग्रोथ बढ़ने लगेगी। 

1. कैस्‍टर ऑयल

PunjabKesari
कैस्टर ऑयल कम खर्च में हेयर ग्रोथ बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। कैस्टर आयल की दो बूंदे लेकर अंगुलियों के आईब्रो की 2-3 मिनट मसाज करें। इसके 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि यह तेल अगर किसी तरह की जलन करे तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। 
 

2. दूध

PunjabKesari
प्रोटिन और विटामिन से भरपूर दूूध बालों को पोषण देने में भी लाभकारी है। रात को सोने के पहले कॉटन बॉल पर थोड़ा सा दूध लगाकर आईब्रो पर लगाएं। इससे बहुत फायदा मिलेगा। 
 

3. नारियल का तेल 

PunjabKesari
रोजाना रात को सोने से पहले आईब्रो पर नारियल का तेल लगाएं। इससे स्किन भी ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। आंखों के आसपास झुर्रिया भी नहीं पड़ेगी। 
 

4. एलोवीरा जूस

PunjabKesari
हेयर ग्रोथ के लिए एलोवीरा जैल भी बहुत फायदेमंद है। इससे बालों को न्यूट्रिशियंस भी मिलता है। एलोवीरा जैल आईब्रो हेयर पर लगाने से कुछ ही दिनों में बाल घने होने लगते हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News