29 APRMONDAY2024 1:38:31 PM
Nari

शैंपू से ज्यादा असरदार है ये चीजें, इनसे धोएं बाल

  • Updated: 17 Nov, 2017 01:35 PM
शैंपू से ज्यादा असरदार है ये चीजें, इनसे धोएं बाल

घरेलू शैम्पू : हर कोई चाहता है कि उसके बाल सॉफ्ट और शाइनी हो। इसके लिए लोग महंगे से महंगे शैम्पू का इस्तेमाल करते है लेकिन पुराने समय में लोग ये शैम्पू नहीं बल्कि घरेलू तरीके अपनाकर अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाते थे। लोग काली मिट्टी जैसी चीजों का इस्तेमाल करते थे, जिससे बालों में चमक आती थी। दरअसल, इन चीजों में विटामिन्स और मिनरल्स होते है जिससे त्वचा का PH लेवल बैलेंस रहता है। इससे बाल घने और मजबूत होते है।



बालों को धोने के नैचुरल तरीके 
 

मुल्तानी मिट्टी 
मुल्तानी मिट्टी स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है। इसमें पानी और नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। 

 

आंवला
बालों को शाइनी बनाने के लिए आंवला बेस्ट है। आंवले में रीठा मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। बाद में बालों को धो लें। इससे बाल झड़ने बंद होगे और चमक भी आएगी। 
 

चावल का पानी
जापानी महिलाओं के बाल काफी चमकदार होते है। दरअसल, वह बालों को धोने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। इससे बालों की जड़ों से सफाई होती है और चमक आती है।
 

काली मिट्टी 
शाइनी बालों के लिए चिकनी काली मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसे पानी में मिलाकर बालों में लगाएं। 2 मिनट बाद बालों को धो लें। 

 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 

Related News