05 OCTSATURDAY2024 8:07:47 AM
Nari

मुकेश -नीता अंबानी ने ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ दी धमाकेदार परफॉरमेंस, फिर बेटों और बहू के साथ लगाए ठुमके

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Jul, 2024 10:21 AM
मुकेश -नीता अंबानी ने ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ दी धमाकेदार परफॉरमेंस, फिर बेटों और बहू के साथ लगाए ठुमके

इन दिनों अंबानी परिवार में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। जल्द दूल्हा बनने जा रहे अनंत अंबानी की शादी को लेकर पूरा परिवार खूब नाच-गाना कर रहा है। कल अनंत और राधिका के लिए ग्रैंड संगीत सेरेमनी रखी गई, जहां देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कपल ने ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर बॉलीवुड के सितारों को भी पीछे छोड़ दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अंबानी परिवार की खास बात यह है कि वह नाच- गाने में कोई कमी नहीं छोड़ते, तभी तो संगीत सेरेमनी में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने बढ़-चढकर भाग लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी एक अलग ही अंदाज में नजर आए। इस दौरान कपल विंटेज कार की सवारी करते हुए नजर आया, उनके साथ  ग्रैंडचिल्ड्रेन पृथ्वी, वेदा, कृष्णा और आदिया भी थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वीडियो मे देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी कार चला रहे हैं तो वहीं  नीता अपनी नातिन और पोती वेदा व आदिया के साथ आगे की सीट पर बैठी हैं। जबकि उनके पोते व नाती पृथ्वी और कृष्णा पीछे की सीट पर बहुत सारे गुब्बारों से घिरे हुए दिखाई दिए। इसी बीच मुकेश अंबानी 'चक्के पे चक्का' गाने पर लिप-सिंक कर रहे हैं।  पूरे वीडियो में  दोनों अपने सभी ग्रैंडचिल्ड्रेन पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इतना ही नहीं स्टेज पर भी अंबानी परिवार ने धमाल मचाने में कभी नहीं छोड़ी। एक वीडियो में  पूरा परिवार शाहरुख खान की फिल्म के गाने 'ओम शांति ओम' के टाइटल ट्रैक पर खूबसूरत डांस करता नजर आ रहा है। इसी बीच नीता अंबानी ने ‘दीवानगी दीवानगी’ पर डांस करते हुए अपने भरतनाट्यम मूव्स की भी झलक दिखाई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

दूल्हे राजा के मां  गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही है,  मुकेश अंबानी नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा और मैचिंग जैकेट में जच रहे हैं।   स्टेज पर सबसे पहले आकाश अंबानी और आनंद पिरामल दिखाई देते हैं, फिर बॉलीवुड स्टाइल में ईशा अंबानी एंट्री लेती हैं. स्टेज पर थिरकतीं श्लोका के बाद नीता अंबानी आती हैं। आखिरी में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री होती है। इस वीडियो में परिवार की बेहद ही प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। 

Related News