05 APRSUNDAY2026 3:14:14 AM
Nari

‘कॉमेडी किंग’ के घर से आई दुखभरी खबर: फेमस एक्टर की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट पर छलका दर्द

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 Oct, 2025 10:17 AM
‘कॉमेडी किंग’ के घर से आई दुखभरी खबर: फेमस एक्टर की मां का निधन, इमोशनल पोस्ट पर छलका दर्द

नारी डेस्क:  टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लोकप्रिय किरदार ‘बाघा’ यानी तन्मय वेकारिया की मां का दुखद निधन हो गया है। इस खबर को तन्मय ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी भावनाएं शेयर की।

इमोशनल पोस्ट में मां को किया याद

तन्मय ने अपनी मां की कुछ फोटोज़ का वीडियो बनाया और इसके बैकग्राउंड में गाना ‘चिट्ठी ना कोई संदेश’ लगाया। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा “दुखद बात ये है कि आप उन्हें केवल तस्वीरों में देख सकते हैं और उसे दिल में महसूस कर सकते हैं, आप उन्हें गले नहीं लगा सकते, या उन्हें फिर कभी अपने सामने नहीं देख पाएंगे। माई की याद आती है, मुझे पता है कि आप वहां सबसे अच्छी जगह पर हैं।” इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे उनके साथ इमोशनल होकर रिएक्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

तन्मय के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने सहानुभूति और हौसला बढ़ाने वाले कमेंट्स किए। वहीं, कोमल भाभी (अंबिका) ने हार्ट इमोजी भेजकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा, डेलनाज ईरानी ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया। तन्मय वेकारिया ने अपने किरदार ‘बाघा’ के जरिए ऑडियंस के बीच खूब नाम कमाया है। सीरियल में ‘बाघा’ का किरदार एक सिंपल और फनी इंसान का है, जिसका खड़ा होने का तरीका भी लोगों को खूब हंसाता है। उनकी एक्टिंग आज भी दर्शकों के दिलों में बनी हुई है।  

Related News