अगर टाइम कम हो और कुछ नया टेस्ट करने का मन करें तो फ्रूट कस्टर्ड ही याद आता है बच्चे भी इसे बड़े खुश होकर खाते है। इसको बनाना तो आसान है साथ ही टाइम भी बहुत कम लगता है। आइए आज हम आपको सभी तरह के फलों से बना फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रैपिसी सिखाते है।
सामग्री
- 4 1/2 कप दूध
- 3 टेबलस्पून वेनिला कस्टर्ड पाउडर
- 5 टेबलस्पून शुगर
- 1 कप सेब (कटा हुआ)
- 1 कप अंगूर ( आधे किए हुए)
- 3/4 कप संतरे की स्लाइस
- 1/2 कप अनार के दाने
- 1/2 कप चिकू ( कटा हुआ)
- 1/2 कप केला ( कटा हुआ)
विधि
1. एक नॉन-स्टिक पैन में दूध, कस्टर्ड पाउडर और चीनी को मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं।
2. अब इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।
3. इसमें सभी फ्रूट्स को इसमें मिक्स कर लें।
4. अब इसको फ्रिज में करीब 10 मिनट के लिए के लिए ठंडा होने के लिए रखें।
5. फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें।